Chand Ka Paryayvachi Shabd

जानिए चाँद का पर्यायवाची शब्द

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

अधिकतर हम जिन शब्दों का प्रतिदिन इस्तेमाल करते हैं उन्ही के पर्यायवाची हमें पता नही होते हैं। पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानना उन लोगो के लिए ज्यादा जरुरी है जो किसी प्रकार की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं या जिनके स्कूल के कोर्स में अधिकांश पर्यायवाची होते है और परीक्षा में पूछे जाते हैं। पर्यायवाची शब्दों का उपयोग ख़ास कर ऐसी जगहों पर किया जाता है जहा एक शब्द बार-बार इस्तेमाल करने की आवश्यकता होती है, वहा हम उस शब्द की जगह किसी और शब्द का उपयोग करते हैं पर उसका अर्थ पहले वाले शब्द के अर्थ के समान ही होता है मतलब शब्द बदल जाता है पर उसका अर्थ नही बदलता है। आज हम आपको बताने वाले हैं चाँद का पर्यायवाची शब्द (Chand Ka Paryayvachi Shabd) क्या होता है?

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

किसी भी शब्द का पर्यायवाची शब्द उसे कहा जाता है जिसका अर्थ तो उस शब्द के समान होता है पर वह शब्द बदल जाते हैं, पर्यायवाची शब्द उन समानार्थी शब्दों को कहा जाता है जिनका अर्थ समान होता है। शब्दों के प्रयोग की दृष्टि से एक ही शब्द का बार बार प्रयोग करना अच्छा नही लगता है ऐसे समय में समानार्थी शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

जैसा कि आप जान गये हैं कि पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं पर यदि आप नीचे दिए गये उदाहरण को अच्छे से समझ लेंगे तो आपको और भी अच्छे से समझ आ जाएगा कि पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

उदाहरण

जैसे प्रकाश का पर्यायवाची शब्द उजाला होता है तो एक वाक्य होगा “इस कमरे में इतना कम प्रकाश क्यों है?” और दूसरा वाक्य है “इस कमरे में इतना कम उजाला क्यों है?” यह दोनों वाक्य का अर्थ एक ही है पर यहा शब्द परिवर्तित हो चूका है।

चाँद का पर्यायवाची शब्द (Chand Ka Paryayvachi Shabd)

चाँद के अनेक पर्यायवाची शब्द जैसे –

  • सारंग,
  • निशापति,
  • रजनीपति,
  • कलानिधि,
  • हिमांशु,
  • इंदु,
  • सुधाकर,
  • अमृतरश्मि,
  • अमृतांशु,
  • उडुपति,
  • इंदु,
  • चंदा,
  • हिमांशु,
  • अब्धिज,
  • सिंधुजन्मा,
  • शशि,
  • हरिणांंक,
  • अमीकर,
  • सुधाकर
  • श्वेताश्व,
  • शीतांशु,
  • सितांशु,
  • शशधर,
  • शशांक,
  • औषधिपति,
  • सुधांशु,
  • मृगांक,
  • हिमकर,
  • अमृतकर,
  • कौमुदीपति,
  • नक्षत्रनाथ,
  • उडुराज,
  • उदधिसुत,
  • तारापति,
  • विधु,
  • चंद्र,
  • ओषधीश,
  • सुधांशु,
  • सुधाधर,
  • द्विज,
  • शशि,
  • चंद्रमा,
  • राकेश,
  • रजनीश,
  • कलाधर,
  • ताराधीश,
  • तारानाथ,
  • तारापति,
  • दधिसुत,
  • दोषाकर,
  • निशार्माण,
  • मयंक,कुमुदिनीपति,
  • विभाकर,
  • क्षपानाथ,
  • तमोहर,
  • तारकेश्वर,
  • रोहिणीपति,
  • विधु,
  • ग्रहराज,
  • छायांक,
  • मृगांक,
  • मेहताब,
  • रजनीपति,
  • राकेश,
  • तुषाररश्मि,
  • तुषारांशु,
  • निशाकर,
  • अत्रिज,
  • सुधारश्मि,
  • सोम,
  • महताब,
  • माहताब,
  • मृगलांछन,

FAQs

चंद्रमा का दूसरा नाम क्या है?

चंद्रमा का दूसरा नाम चाँद और चन्द्र है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

3Shares

Leave a Comment