Blood Vomiting Kyu Hoti Hai

खून की उल्टी होना किस बीमारी का लक्षण है | ब्लड वोमिटिंग क्यों होती है ?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

अगर आपको उल्टी करते समय उल्टी के साथ खून निकलता है तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। उल्टी में दो चार बून्द खून भी अगर आपको नज़र आता है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। बच्चे की उल्टी में सामान्य से अधिक खून आना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर बच्चे की उल्टी में खून और पित्त की जांच के बाद ही पता लगा सकते है कि उल्टी में आ रहा खून खरोंच वगैरह की वजह से है या इसके पीछे कुछ गंभीर कारण हैं। उल्टी में खून की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है साथ ही गर्भवती महिला को भी खून में उल्टी की समस्या हो सकती है यदि गर्भवती महिला को खोंन उल्टी होती हैं उन्हें भी तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए वरना यह माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। तो आइये आज हम जानते है की Blood Vomiting Kyu Hoti Hai ? ब्लड वोमिटिंग क्यों होती है ? और इसकर लक्षण क्या है।

ब्लड वोमिटिंग क्यों होती है ? Blood Vomiting Kyu Hoti Hai ?

उल्टी में खून आने के बहुत से कारण हो सकते है। खून की उल्टी कोई सामान्य बात नहीं है यदि आपको ऐसी कोई समस्या आ रही होतो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करे और उपचार प्रारम्भ कर दे। भोजन-नली, पेट या अंतड़ी में कहीं रक्तस्त्राव के कारण खून की उल्टी हो सकती है। किसी भी कारण से रक्त वाहिनियों में पड़ने वाले दबाव के कारण जब वे फट जाती है तो उनसे रक्त बहने लगता है जो उल्टी में दिखाई पड़ता है। खून की उल्टी गंभीर बिमारी के लक्षणों को दर्शाती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

खून की उल्टी के लक्षण एवं कारण

मरीज को पेट में ऐठन के साथ साथ जी मचलाना और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। खून की उल्टी में खून का रंग कॉफ़ी बिन्स और लाल कलर का दिखाई पड़ता है। यदि खून पेट में काफी समय से था और फिर मरीज की उल्टी में बाहर आता है तो उसका रंग मुख्यतः कॉफ़ी बिन की तरह होता है। लिवर खराब होना खून की उल्टी का एक मुख्य कारण माना जाता है, पेट में कैंसर रहित ट्यूमर भी खून की उल्टी का कारण हो सकता है। खाने की नली का कैंसर, एसोफेेगल वेराइसिज (खाने की नली में बढ़ी हुई नसें) एसोफैगस की सूजन, एसोफैगस की सूजन), के के कारण भी खून की उल्टी हो सकती है।

खून की उल्टी से बचाव

खून की उल्टी की समस्या वाले इंसान को बहुत सी बातो का ध्यान रखना चाहिए जैसे की उसे मसालेदार खानो से परहेज करना चाहिए, नशे से बिलकुल दूर रहना चाहिए, सिगरेट शराब को बिलकुल भी हाथ नहीं लगाना चाहिए। हमेश डॉक्टर के सम्पर्क में रहना चाहिए। पौष्टिक और संतुलित आहार ही लेना चाहिए।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment