ब्लड ग्रुप कितने प्रकार के होते हैं

जानिए ब्लड ग्रुप कितने प्रकार के होते हैं? Type of Blood Group

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

ब्लड हमारे शारीर में हर समय बहता रहता है, यह तर्क द्रव लाल रंग का तथा गाढ़ा होता है। हमारे शरीर में मोजूद खून प्लाज्मा और रक्त कणों से मिल कर बनता है, इस प्लाज्मा में यह रक्त कण तेरते रहते है जो शरीर के सभी हिस्सों तक पहुचते है। एक स्वस्थ व्यक्ति में लगभग 4,500 से 5,700 एमएल खून होता है, तथा हमारा शरीर हर रोज औसतन 200 अरब लाल कोशिकाओं, प्रति दिन 10 अरब सफेद कोशिकाओं और प्रति दिन 400 अरब प्लेटलेट्स का निर्माण करता है। हर इन्सान के ब्लड का एक समूह होता है। रक्त के प्रमुख कार्य ऊतकों को आक्सीजन पहुँचाना ग्लूकोस, अमीनो अम्ल और वसा अम्ल का संचार करना। यूरिया कार्बन, डाई आक्साइड, लैक्टिक अम्ल आदि को शरीर से बाहर करना होते है। आगे इस लेख में आप जानेंगे कि ब्लड ग्रुप कितने प्रकार के होते हैं? (Blood Group Kitne Prakar Ka Hota Hai)

ब्लड ग्रुप कितने प्रकार के होते हैं? (Blood Group Kitne Prakar Ka Hota Hai)

हमारे ब्लड ग्रुप का निर्धारण माता पिता के जीन द्वारा होता है। ब्लड ग्रुप के 4 समूह होते है जिसमे A, B, AB, और O शामिल है एवं जिन समूहो में RhD पाए जाते है वे पॉजिटिव और जिनमे नही पाए जाते है वे नेगेटिव कहलाते है। मतलब ब्लड समूह के कुल मिलकर आठ प्रकार होते है। जिनके नाम आपको नीचे दिए गये हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

  • A+
  • A-
  • B+
  • B-
  • AB+
  • AB-
  • O+
  • O-

कौन किस ब्‍लड ग्रुप को दे सकता है खून

A+

जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A+ होता है वह O प्लस एवं O माइनस और A प्लस एवं A माइनस व्यक्ति से ब्लड ले सकते है तथा A+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले को ब्लड दें सकते हैं।

A-

A- ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति A+, A-, AB+, AB- वाले इंसान को खून दे सकता है तथा ए नेगेटिव का ही ब्लड ले सकता है।

B+

बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का व्यक्ति B+, और AB+ ब्लड ग्रुप को ही ब्लड दे सकता है और यह B+, B-, O+, O- ब्लड ग्रुप वाले इंसान से ब्लड ले सकते हैं।

B-

यह रियर ब्लड ग्रुप है और इस ग्रुप के व्यक्ति B-, B+,AB+, AB- ब्लड ग्रुप वाले को ब्लड दें सकते हैं तथा O- ग्रुप वाले से ब्लड ले सकते है।

AB+

जिन लोगों का ब्लड AB+ होता है वह केवल AB+ को ही ब्लड दे सकते हैं परन्तु इस ब्लड ग्रुप वाले इंसान किसी भी ब्लड ग्रुप वाले का ब्लड ले सकते हैं।

AB-

ए बी नेगेटिव AB-, A-, B-, O- से ब्लड ले सकता है, पर केवल AB+, AB- ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को ही ब्लड डोनेट कर सकते हैं।

O+

O+ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाला O+,O- ग्रुप वाले व्यक्ति से ब्लड ले सकते है और यह A+, A- AB+, O+ ब्लड ग्रुप वालो को ब्लड डोनेट कर सकते हैं।

O-

O- ग्रुप वाला सिर्फ O- ब्लड ग्रुप वाले से ब्लड ले सकता है और यह किसी भी ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को ब्लड डोनेट कर सकता है। इस ब्लड ग्रुप वाली लोगों की संख्या दुनिया में काफी कम है।

ब्लड ग्रुप कैसे पता करें?

यदि आपको अभी तक आपका ब्लड ग्रुप नहीं पता है तो आपको जल्द ही इसके बारें में पता कर लेना चाहिए ताकि आपको भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। ब्लड ग्रुप का पता लगाने के लिए आपको नजदीकी पैथोलोजी में जाना होगा यहाँ आपके ब्लड का सेम्पल लिया जाएंगा और कुछ ही मिनटों आपके ब्लड का ग्रुप बता दिया जाएगा।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment