बिहू के बारे में निबंध

बिहू के बारे में निबंध

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

अगर आप बिहू के बारे में निबंध की तलाश कर रहे हैं तो आप एक दम सही जगह पर आ पहुचे हैं, इस लेख में आपको बिहू पर एक अच्छा सा निबन्ध मिल जाएगा।

प्रस्तावना

हमारे देश में अलग-अलग जाति धर्म के लोग निवास करते हैं जो अपने धर्म के आधार पर कई त्यौहार मनाते हैं तथा उन त्योहारों में कई तरह के सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित भी किये जाते हैं। भारत में कई तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं पुरे साल में कई तरह के त्यौहार आते हैं जिन्हें बड़ी धूमधाम से मिल कर मनाया जाता है। उन्ही मेसे एक है बिहू का त्यौहार। यह त्यौहार असम में बड़े उत्साह से मनाया जाता है, इस त्यौहार का सम्बन्ध फसल की कटाई से सम्बन्धित है इसका त्यौहार का नाम ब्राई शिबराई के नाम पर समर्पित है। यह त्यौहार असम की प्राचीन संस्कृति को दर्शाता है जिसके बिहु नृत्य और बिहू लोक गीत आदि शामिल है, बिहू का त्यौहार साल में तीन बार मनाया जाता है जो रोंगाली बिहू, भोगाली बिहू और कोंगाली बिहू है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

रोंगाली बिहू या बोहाग बिहू

रोंगाली बिहू को बोहाग बिहू भी कहा जाता है, इस दिन लोग प्रार्थना करते हैं, पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, नए कपडे पहनते हैं, और यह बसंत माह के आगमन (अप्रैल के मध्य) की खुशी में मनाया जाता है, यह पुरे एक हफ्ते का त्यौहार हैं जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इन सब के अलावा मनोरंजन के लिए गीत, प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती है।

भोगाली बिहू या माघ बिहू –

पौष संक्रांति के दिन मनाया जाने वाला बिहू भोगाली बिहू या माघ बिहू कहलाता है। इस बिहू को जनवरी के मध्य में में मनाया जाता है। इस बिहू में अग्नि देव की पूजा की जाती है, इस बिहू में बांस के मेजी बनाए जाते हैं और स्नान के कर सूर्योदय से पहले इन्हें जलाया जाता है। इस बिहू के त्यौहार को व्यंजनों का त्यौहार भी कहा गया है, के तरह के पकवान बनाए जाते हैं तथा मिल कर उनका आनंद लिया जाता है।

कोंगाली बिहू या कटी बिहू –

कार्तिक माह में मनाया जाने वाला कोंगाली बिहू या कटी बिहू अन्य बिहू के तुलना में बहुत ही फीका रहता है क्योकि न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं न ही व्यंजन तैयार किये जाते हैं। इस त्यौहार पर तुलसी में दीपक लगाया जाता है बांस को जमा कर उन पर भी दीपक लगाए जाते हैं।

उपसंहार

हर राज्य के कुछ प्रमुख त्यौहार होते हैं उन्ही मेसे असम का एक त्यौहार बिहू भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है जो नृत्य संगीत, आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समावेश का त्यौहार है। इस त्यौहार को हर धर्म जाति के लोग मनाते हैं और एकता को दर्शाते हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment