भीमबेटका की गुफाएं कहां पर स्थित है

भीमबेटका की गुफाएं कहां पर स्थित है

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आज आप जानेंगे कि भीमबेटका की गुफाएं कहां पर स्थित है?

भीमबेटका की गुफाएं कहां पर स्थित है?

भीमबेटका गुफाएं मध्य भारतीय राज्य मध्य प्रदेश में स्थित हैं, जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 45 किमी दूर दक्षिण में हैं। यहाँ कई गुफाएं मौजूद है जो विंध्य पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित हैं और यह रातापानी वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा हैं। भीमबेटका गुफाएँ शैल चित्रों के लिए जानी जाती हैं जो पुरापाषाण काल की है। भीमबेटका गुफाओं की खोज 1957-58 में डाक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा की गई थी, माना जाता है कि महाभारत के समय भीम और उनके भाई यहाँ रहे थे जिस आधार पर इनका नाम भीमबेटका रखा गया है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

यहाँ 600 शैलाश्रय हैं जिनमें 275 शैलाश्रय चित्र मौजूद हैं, भीमबेटका में लगभग 500 गुफाये है जो 10,000 से 35000 साल पुरानी मानी जाती है। क्षेत्र में पाए जाने वाले पाषाण युग के औजारों के प्रमाण भी मिले हैं। यहा विश्व के सबसे पुराने शैल चित्र है जो हमे प्रारम्भिक जीवन को समझने और उनका मुल्यांक करने में मदद करते हैं। चित्रों में शिकार के दृश्य, जानवरों, मानव आकृतियों और भी बहुत कुछ दर्शाया गया है, वे शुरुआती मनुष्यों की रचनात्मकता और कल्पना का प्रमाण प्रदान करते हैं तथा उस समय के जीवन को दर्शाते हैं की वेसे जीवन व्यापन किया करते थे। है। गुफाओं ने प्रारंभिक मानव बस्तियों के प्रमाण भी प्रदान किए हैं, जिनमें पाषाण युग के उपकरण, औजार और मिट्टी के बर्तन शामिल हैं। भीमबेटका में की गई खोजों ने भारतीय उपमहाद्वीप में मानव संस्कृति और समाज के विकास पर प्रकाश डालने में मदद की है। यह गुफाएं प्रकृति की गौद में है जो देखने में काफी सुंदर लगता है।

भीमबेटका न केवल पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व का स्थल है यह एक प्राकृतिक चमत्कार भी है। हरियाली, पहाड़ियों आश्चर्यजनक दृश्य के बीच गुफाए हैं। रातापानी वन्यजीव अभयारण्य जिसमें गुफाएँ स्थित हैं यह बाघों, तेंदुओं, जंगली सूअरों और पक्षियों और सरीसृपों की अनेक प्रजातियों सहित वनस्पतियों और जीवों का घर है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment