भारत में स्थित सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन सा है?

भारत में स्थित सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन सा है?

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

भारत में जाने कितने पर्वत शिखर है जो बहुत ही ऊँचे और बड़े हैं। पहले के समय में शिखरों को मापने के लिए कोई भी GPS या सेटेलाइट या कोई इमेज नहीं होती थी फिर भी लोग पहाड़ो की ऊंचाई मापा करते थे। पहले के समय में पर्वतो की ऊंचाई मापने के लिए लिएथियोडोलाइट नाम का एक यंत्र इस्तेमाल होता था जो की 500 कि.ग्रा. का होता था। इसे उठाने में लगभग 12 आदमी लगते थे। आज हम जानेंगे की भारत में स्थित सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन सा है ?

भारत में स्थित सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन सा है ?

भारत में स्थित सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट K-2 है। इस पर्वत के अड़ोस-पड़ोस में 30 और 40 मील लम्बी हिमसरिताएँ हैं। यह एक ऐसा पर्वत है जो बादलों में छिपा रहता है। दुनिया में यह दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिकर माना जाता है। यह पर्वत दुनिया में सबसे खतरनाक माना जाता है। इसकी ऊंचाई 8,611मीटर है। यह विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों की सूचि में चाहे दूसरे नंबर पर आता हो परन्तु भारत में यह पहले नंबर पर आता है। इस पर्वत को गॉडविन-ऑस्टिन के नाम से भी जाना जाता है। इसे सायरन ऑफ़ हिमालय कहा जाता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

इसका नाम माउंट K-2 क्यों पड़ा ?

इस पर्वत शिखर का नाम टीजी मोंटगोमेर्य ने 1852 में दिया। इस पर्वत शिखर का नाम ब्रिटिश सर्वेक्षण के दौरान दिया गया था। इसका नाम K-2 इसलिए रखा गया क्योंकि यह काराकोरम पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। इसके काराकोरम पर्वत का हिस्सा होने के कारण इसका नाम K दिया गया और दूसरे कर्म पर होने के कारण 2 रखा गया तथा इसे जोड़ने पर K-2 बना। इस पर्वत को इसके मौसम के कारण हिंसक पर्वत भी कहा जाता है। इसका स्थानीय नाम छोगोरी है जिसे बाल्टिक भाषा में विशाल पर्वत कहा जाता है। इसके अलावा इस पर्वत का नाम सेवेज माउंटेन भी है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment