भारत को इंडिया नाम किसने दिया था?

भारत को इंडिया नाम किसने दिया था?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

शायद भारत ही एक मात्र देश है जिसके एक से अधिक नाम है, भारत को कई नामों से पुकारा जाता है, जिसमे India, भारत और हिन्दुस्तान शामिल है। पर प्राचीन काल में भी भारत के अन्य कई नाम थे जैसे आर्यावर्त, भारतवर्ष, भारतखण्ड आदि। पर आज केवल भारत और इंडिया ही सबसे ज्यादा प्रचलन में है, इसमें भारत इंडिया से ज्यादा प्राचीन नाम है फिर आखिर भारत को इंडिया नाम किसने दिया था? आइयें जानते हैं।

भारत को इंडिया नाम किसने दिया था?

भारत ऐसा देश है जिस पर प्राचीन काल से आक्रान्ताओं की नज़र रही है क्योकि यहाँ हमेशा से ही धन सम्पदा, खनिज, अनाज अत्यधिक मात्रा में रहें हैं। इसीलिए भारत ने मुगलों से लेकर अंग्रेजो तक सभी के हमलो का सामना किया है। अग्रेजो ने सेकड़ो वर्षो तक भारत को गुलाम बना कर रखा तथा यहाँ की धन सम्पदा को लुट कर ले गये, इसके अलावा उन्होंने कई तरह के बदलाव भी किये और अपनी संस्कृति की छाप भी छोड़ दी।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

भारत का नाम इंडिया अंग्रेजो ने ही रखा था, क्योकि उस समय हिंदुस्तान और भारत जैसे नामो का प्रचलन था तथा अंग्रेज इन हिंदी शब्दों का उच्चारण सही से नहीं कर पाते थे। इसलिए वह इसे इंग्लिश नाम देना चाहते थे तो उन्होंने सिन्धु नदी के आधार पर इनका नाम इंडिया रखा क्योकि सिन्धु नदी को इंग्लिश में इंडस या इंडस वैली कहते हैं और इसी के कारण भारत को इंडिया कहा जाने लगा। सिन्दू नदी भारत, पाकिस्तान और चीन में बहने वाली नदी है। इसके बाद अंग्रेज हर कागजी कार्यवाही से लेकर छोटे छोटे कामो में इंडिया नाम का उपयोग करने लगे और पूरी दुनिया में इंडिया नाम प्रसिद्ध हो गया और भारत को इंडिया भी कहा जाने लगा। तथा आज़ादी के बाद भी भारत को इंडिया ही कहा जाने लगा और इंडिया नाम प्रसिद्ध हो गया।

भारत को इंडिया नाम किसने दिया था? भारत को इंडिया क्यों कहते हैं?

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment