Bharat Ka Sabse Bada Sangrahalaya Kis Shahar Mein Hai

Bharat Ka Sabse Bada Sangrahalaya Kis Shahar Mein Hai ? भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय किस शहर में है ?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

संग्रहालयो का उद्देश्य शिक्षा, अध्ययन और मनोरंजन होता है। पुरानी, रोचक और ऐतिहासिक चीजों को समाज के सामने रखना संग्रहालयो का कार्य होता है। संग्रहालयो को शिल्प कला , प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक , ऐतिहासिक , वनस्पति और प्राणी उद्यान, अनुप्रयुक्त कला, पुरातत्व आदि श्रेणियों में बाटा गया है। संग्रहालय प्राचीन वस्तुओं का खजाना होता है । इसमें ऐसे सभी लेख और पुरातात्विक कलाकृतियां जाती हैं जो किसी देश की संस्कृति और सभ्यता, ऐतिहासिक चित्रमाला, उसके धर्मों और उसकी कला और वास्तुकला को दर्शाती हैं। क्या आप जानते है भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय किस शहर में है (Bharat Ka Sabse Bada Sangrahalaya Kis Shahar Mein Hai) अगर नहीं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े और जाने।

संग्रहालय का महत्त्व

किसी भी देश के लिए संग्रहालय का बहुत महत्त्व होता है , संग्रहालय किसी भी देश की धर्म संस्कृति को प्रदर्शित करने का इस उच्च जरिया होता है । संग्रहालय ऐतिहासिक कलाकृतियों जैसे कि उपकरण, हथियार, कपड़े और गहने के प्रदर्शन से समृद्ध होता है। संग्रहालय धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्य की वस्तुओं और सामग्रियों को एकत्रित कर रखते है । संग्रहालय मनोरंजन का भी एक स्रोत हैं। संग्रहालय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने में मदद करता हैं। संग्रहालय पुरानी वस्तुओं, मूर्तियों,कलाकृतियों आदि का भंडार है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

भारत के प्रमुख संग्रहालयों की सूचि

स्वराज भवन, प्रयागराज

यह एक ऐतिहासिक संगहालय है इसका निर्माण मोतीलाल नेहरू ने किया था। वास्तुकला की दृष्टि से यह अपने आप मे अलग ही स्थान रखता हैं। यह दो मंजिली इमारत हैं यह भारतीय स्वाधीनता संघर्ष की एक ऐतिहासिक यादगार हैं।

सारनाथ संग्रहालय

इसकी स्थापना 1910 में हुई थी, यह वाराणसी के समीप स्तिथ है। सारनाथ संग्रहालय पुरातत्व संग्राहलय है जहा बौद्ध कला , मूर्तिकला एवं पुरावशेष मौजूद है।

विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय

बेंगलुरु में स्थित विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय भारत का प्रसिद्ध औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय है।

भारतीय वानिकी संस्थान

यह वन एवं पर्यावरण मंत्री, भारत सरकार के अधीन है यह देहरादून में स्तिथ है। इस संग्रहालय में छः अनुभाग हैं पैथोलॉजी संग्रहालय, लकड़ी संग्रहालय, अकाष्ठ वन उत्पाद संग्रहालय, कीटविज्ञान संग्रहालय, सामाजिक वानिकी संग्रहालय और वन-वर्धन संग्रहालय है।

विरासत-ए-खालसा

विरासत-ए-खालसा सिख धर्म का एक संग्रहालय है, जो भारत के पंजाब राज्य की राजधानी चंडीगढ़ स्थित है। संग्रहालय खालसा के जन्म की 300 वीं वर्षगांठ के जश्न मे बनया गया, दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा लिखित शास्त्रों के आधार पर। यह पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

विज्ञान नगरी, कोलकाता

इसकी स्थापना 1 जुलाई १९९७ को की गयी थी। ये समुद्रवर्ती केन्द्र और एक विज्ञान पार्क है जो शैक्षणिक उद्देश्य से बनाया गया था।

पुरातात्विक संग्रहालय, भोपाल

ये पुरातात्विक संग्रहालय भोपाल में बनगंगा रोड पर स्थित है। इस संग्रहालय में एकत्रित की हुई अद्वितीय मूर्तियों को रखा गया है। अलक्ष्‍मी और बुद्ध की प्रतिमाएं इस संग्रहालय में सहेजकर रखी गई हैं। यहां की दुकानों से पत्‍थरों की मूर्तियों को आप खरीद भी सकते है।

भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय किस शहर में है ? Bharat Ka Sabse Bada Sangrahalaya Kis Shahar Mein Hai ?

भारत का सबसे बड़ा संग्राहलय कोलकाता में स्तिथ है। इसका नाम इंडियन म्‍यूजियम है। इसका प्रारम्भ सन 1814 में हुआ था। इस संग्रहालय के फाउंडर Nathaniel Wallich थे। जिनका पूरा नाम Nathaniel Wolff Wallich था। यह एक सर्जन और वनस्पति विज्ञान के बड़े ज्ञानी थें। इंडियन म्‍यूजियम में प्राचीन वस्तुएं, कई जानवरो के कंकाल , कवच, ज्वेलरी, Mummies , मुग़ल काल की पेंटिंग्स आदि है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment