भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कब स्थापित किया गया

भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कब स्थापित किया गया था?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

परमाणु भट्ठी जिसे ‘न्यूक्लियर रिएक्टर’ (nuclear reactor) भी कहा जाता है एक युक्ति है जिसके अन्दर नाभिकीय शृंखला अभिक्रियाएँ प्रारम्भ की जाती हैं और उन नाभिकीय शृंखला अभिक्रियाओ को नियंत्रित करते हुए जारी रखा जाता है। परमाणु रिएक्टर के कई उपयोग है जैसे विद्युत उत्पादन करना, जलयानों को चलाने के लिये शक्ति प्रदान करना, अनुसन्धान के लिये तथा नाभिकीय पनडुब्बियों लिए आदि। आगे आप जानेंगे कि भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कब स्थापित किया गया था?

भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कब स्थापित किया गया?

भारत का पहला परमाणु रिएक्‍टर ‘अप्‍सरा’ है जिसकी स्थापना 4 अगस्‍त, 1956 को की गयी थी। यह एशिया का पहला परमाणु रिएक्टर भी है जो मुंबई स्थित भाभा रिसर्च सेंटर के ट्रॉम्बे परिसर में शुरू हुआ था। इसकी डिजाइन भाभा और उनके साथियों ने की थी और यूनाइटेड किंगडम की सहायता भी ली गयी थी तथा इसका उद्घाटन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया था। साथ ही यह यह रिएक्टर भौतिकी, रसायन और जैविकी आदि क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए बहुत फायदेमंद है। 

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment