भारत का लौह पुरुष किसे कहा जाता है?

The Iron Man of India : भारत का लौह पुरुष किसे कहा जाता है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

The Iron Man of India: भारत प्राचीन काल से ही महापुरुषो की धरती रहा है और यहाँ कई महान और पराक्रमी स्त्रियों ने भी जन्म लिया है। हम सभी उन महापुरुषो का आदर करते हैं तथा उनके योगदान का सम्मान करते है जिन्होंने देश के लिए कार्य किया है। इन्ही सब महापुरुषों में एक महान व्यक्तित्व वाले इंसान थे जिन्हें हम लौह पुरुष के नाम से जानते हैं। क्या आप जानते है कि भारत का लौह पुरुष किसे कहा जाता है? अगर नही तो इस लेख में आपको इसका उत्तर मिल जाएगा।

भारत का लौह पुरुष किसे कहा जाता है?

भारत का लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को कहा जाता है। इनका जन्म ३१ अक्टूबर १८७५ को नडियाद, गुजरात में हुआ था, यह भारत के महान राजनीतिज्ञ थे जो भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। इनके पिता का नाम झवेरभाई पटेल था तथा इनकी माता का नाम लाडबा देवी था।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

यह निडर थे तथा कड़े फैसले लेने में कभी पीछे नही रहते थे, जब यह देश के गृहमंत्री थे तब इनका लक्ष्य देसी रियासतों (राज्यों) को भारत में मिलाना था और उन्होंने बिना खून खराबे के यह कार्य कर के भी दिखाया था, इस तरह भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिये उन्हे भारत का लौह पुरूष कहा जाता है। इनकी एक स्मारक गुजरात में स्थित है जो इनके सम्मान में बनाई गयी है जिसका नाम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है तथा यह विश्व की सबसे ऊँची स्मारक है। जिसकी लम्बाई 182 मीटर (597 फीट) है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment