छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं

छोटे बच्चों को इस तरह इंग्लिश पढ़ना सिखाएं! कुछ ही दिनों में सिख जाएँगे इंग्लिश।

No Comments

Photo of author

By Gouri

अगर बच्चो को बचपन में ही पढ़ने की आदत डाल दी जाए तो यह उनके लिए बहुत लाभकारी होता हैं और उनका दिमाग भी तेज होता हैं। आज के समय में पढ़ना लिखना बेहद जरुरी है वरना बच्चा इस दुनिया के साथ कदम मिला कर नही चल सकता हैं और वह बहुत पीछे रह जाता हैं, ना ही वो भविष्य में आर्थिक रूप से सक्षम हो पाता है न ही मानसिक रूप से। इसीलिए सही उम्र बच्चो को पढ़ाना जरुरी होता हैं। आज का हमारा यह लेख छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं इस प्रश्न के उत्तर पर आधारित है। और बच्चो की पढाई से सम्बन्धित कई प्रश्नों के उत्तर आपको इस लेख में मिल जाएँगे।

अंग्रेजी सीखना क्यों जरूरी है?

इंग्लिश भाषा अंतराष्ट्रीय भाषा बन चुकी है इसके बिना दुनिया के साथ कदम मिला कर चलना असम्भव है , यह हर देश को आपस में जोड़ने का काम करती हैं जिससे की व्यापार करने में मदद मिलती हैं, शिक्षा से लेकर, व्यापार, चिकित्सा, आधुनिकी, प्रोद्योगिकी सभी जगह इंग्लिश का ही प्रयोग किया जाता है इसीलिए बच्चो को इंग्लिश सिखाना जरुरी है। ताकि वो भविष्य में पीछे न रह जाएँ और अपने क्षेत्र में उन्नति करें।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं?

ABCD सिखाएं

इंग्लिश की शुरुवात अल्फाबेट सिखने के साथ प्रारम्भ होती है, सबसे पहले बच्चे को अल्फाबेट पहचानना सीखना चाहिए, उसे प्रतिदिन ABCD लिखना तथा बोलना सीखाना पड़ता हैं जिसके बाद कुछ दिनों में वह सारे अल्फाबेट्स पढ़ना और लिखना सिख पाता है। जब आपको लगे की बच्चा अच्छे से सारे से अल्फाबेट सिख गया है इसके बाद ही आगे बड़े जब तक बच्चा पूरी तरह से ABCD न सिख ले तब तक बिलकुल भी जल्दबाजी न करें।

छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं
ABCD सिखाएं

जरुरी शब्दों की स्पेलिंग सिखाएं

अल्फाबेट्स सिखने के बाद उसे इंग्लिश की स्पेलिंग कैसे पढ़ीं जाती है इसकी जानकारी दे, इसके लिए आपको उसे Vowel की पूर्ण जानकारी देनी होगी, अगर बच्चा अच्छे से Vowels को समझ जाता हैं तो उसे स्पेलिंग पढ़ते सिखाएं, शुरुवात में सरल और छोटी स्पेलिंग पढने की प्रेक्टिस करवाएं जिसके बाद बड़ी तथा कठिन स्पेलिंग पर जाएं, वरना उसे इंग्लिश भाषा कठिन लग सकती है और उसका आत्मविश्वास भी कम हो सकता हैं। उदाहरण के लिए APPLE, CAT, HOME जैसी स्पेलिंग सीखें उनका मतलब भी बताएं।

इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं

रोज इंग्लिश English Learning Book पढ़ने की आदत डालें

English Learning Book के द्वारा इंग्लिश सिखने में काफी मदद मिलती है क्योकि उसमे आसान शब्दों में इंग्लिश पढने और लिखने के नियम मिल जाते हैं, इसीलिए बच्चे को इस तरह की किताब ला कर दें और उसे रोज इन्हें पढ़ने की आदत डाले ताकि उसकी इंग्लिश सुधर सकें और वह इंग्लिश को अच्छे से समझ सकें।

इंग्लिश कैसे सिखाएं

Verb और Tense है जरुरी

इंग्लिश सिखने के लिए आपको Verb का ज्ञात होना बेहद जरुरी हैं क्योकि Verb वो शब्द है जिसका उपयोग कार्य, भावना या अस्तित्व को व्यक्त करने के लिए किया जाता है.जैसे; सोना, पढ़ना, घूमना, नाचना, समझना, उत्तेजित होना, पूछना आदि। हिंदी में Verb को क्रिया कहा जाता है, अंग्रेजी सीखने और बोलने के लिए Tense का ज्ञान होना बहूत जरूरी है, आसान शब्दों में tense से हमे यह पता चलता है कि कोई भी कार्य का समय क्या है यानि कार्य भूत है, वर्तमान में या भविष्य, बच्चों को अच्छे से इनके नियम को पढ़ना चाहिए और रोज इनकी प्रेक्टिस करना चाहिए इससे इंग्लिश आसानी से सीखी जा सकती हैं।

टेस्ट लेते रहें

अगर आप अपने बच्चे के टेस्ट लेंगे तो आपको यह पता लग पाएगा की वो कितना इंग्लिश सिख चूका है और वह कहा कहा पर गलतियाँ करता है जिससे की आप उसकी गलतियों को सुधार कर उसकी इंग्लिश को और सही कर सकते हैं। इसीलिए हफ्ते में कम से कम एक बार जरुर टेस्ट लें।

बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment