आखिर एशिया कप कितने साल में एक बार होता है?

जानिये एशिया कप कितने साल में एक बार होता है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो अधिकांश लोगों को पसंद है और यह काफी तेजी से और लोकप्रिय होता जा रहा है, क्रिकेट को पसंद करने वाले लोग क्रिकेट देखने के लिए घंटो TV के सामने बैठे रहते हैं या फिर महंगी टिकट खरीद कर स्टेडियम में में जाते हैं। ICC क्रिकेट मैच की तारीखों को निर्धारित करती है उसी के आधार पर मैच होते हैं। क्रिकेट में कई टीमें होती है तथा एशिया की भी काफी टीम होती हैं इसीलिए एशिया कप का आयोजन भी किया जाता है जिसमे इंडिया, पाकिस्तान, श्री लंका और बांग्लादेश की टीम उतरती है। आगे आप जानेंगे कि एशिया कप कितने साल में एक बार होता है?

आखिर एशिया कप कितने साल में एक बार होता है?

इस कप का प्रारम्भ 1984 में किया गया था, इसकी शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में हुई थी इस मैच में भारत ने जीत हासिल की थी। एशिया कप हर 2 साल में एक बार आयोजित होता है, इसका फॉर्मेट 20 Over होगा या 50 Over इसका निर्धारण परिस्थितयों के आधार पर होता है, अभी तक 13 बार वनडे और 2 बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जा चुका है। कई बार राजनेतिक विवादों के कारण एशिया कप दो साल के बीच करना मुश्किल हो गया था इसीलिए 991 से 2007 के बीच एशिया कप केवल 4 बार ही खेला गया था।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

एशिया कप में दो ग्रुप बनाए जाते हैं और उसी आधार पर मैच खेले जाते हैं और दो टीम फाइनल में जाती है और विजेता टीम को एशिया कप मिलता हैं। एशिया कप का उद्देश्य टीमों के बीच बेहतर रिश्ता बनाने के लिए किया जाता आ रहा है

कब कौन जीता एशिया कप

अभी तक भारत के पास सबसे ज्यादा एशिया कप है जिनकी संख्या 7 है, जिसके बाद श्री लंका के पास 6 और पाकिस्तान के पास 2 एशिया कप है। 2023 का एशिया कप भी भारत ने अपने नाम किया तथा श्री लंका हो हरा कर एक बार फिर एशिया की सबसे मजबूत टीम बन कर उभरी।

सालविजेताउपविजेता
1984भारतश्रीलंका
1986श्रीलंकापाकिस्तान
1988भारतश्रीलंका
1990/91भारतश्रीलंका
1995भारतश्रीलंका
1997श्रीलंकाभारत
2000पाकिस्तानश्रीलंका
2004श्रीलंकाभारत
2008श्रीलंकाभारत
2010भारतश्रीलंका
2012पाकिस्तानबांग्लादेश
2014श्रीलंकापाकिस्तान
2016भारतबांग्लादेश
2018भारतबांग्लादेश
2022श्रीलंकापाकिस्तान
2023भारतश्रीलंका

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment