Arab Sagar Ki Rani Kise Kaha Jata Hai

अरब सागर की रानी किसे कहा जाता है?

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

भारतीय सिन्धु सागर जिसे अरब सागर भी कहा जाता है। यह कुल 3862000 वर्ग किमी सतह को पानी से ढके हुए है एवं इसकी अधिकतम गहराई 4,652 मीटर है। अरब सागर में गिरने वाली प्रमुख भारतीय नदियाँ नर्मदा सिन्धु और ताप्ती है। अरब सागर दक्षिण से बढ़ता हुआ उत्तर की ओर जाता है और एक त्रिभुजाकार बनाता है। यह अंत में जाकर फ़ारस की खाड़ी में मिलता है। आइये आगे जानते हैं कि Arab Sagar ki Rani Kise Kaha Jata Hai – अरब सागर की रानी किसे कहा जाता है व इस शहर से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य।

Arab Sagar Ki Rani Kise Kaha Jata Hai?

केरल राज्य का कोचीन शहर जिसे वर्तमान में कोच्ची कहा जाता है, अरब सागर की रानी कहलाता है। कोच्ची को एर्नाकुलम भी कहा जाता है जिसका अर्थ होता है शहर का मुख्य भाग। कोच्ची केरल का सबसे बड़ा शहर है। कोच्ची 14 वि शताब्दी के समय से ही मसालों के व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कोच्चि के बारे में कुछ मुख्य तथ्य –

  • कोच्ची केरल की वाणिज्यिक राजधानी है।
  • केरल का एक मात्र स्टॉक एक्सचेंज भी कोच्ची में है।
  • स्टॉक ट्रेडिंग का बड़ा क्षेत्र होने से सेबी द्वारा एक स्थानीय कार्यालय भी यहाँ खोला गया है।
  • भारत सरकार द्वारा इसे द्वितीय दर्जे का शहर घोषित किया है।
  • केरल राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र एलुर भी कोच्ची में है। जिसमें 250 से अधिक उद्योग स्थापित है।
  • भारती नौसेना की दक्षिण नवल कमान का मुख्यालय कोच्चि नगर में स्थित है।
  • यहाँ पर भारतीय मसाला बोर्ड और विश्व मसाला संघ का मुख्यालय भी है।

कोच्ची छुट्टियों में घुमने के लिए भी एक अच्छा स्थान है। सितम्बर से मई का समय कोच्ची जाने के लिए उपयुक्त है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment