एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है?

जानिए एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है?

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

हम सभी यह जानते हैं कि फल बहुत सेहतमंद होते हैं। कई प्रकार के फल होते हैं जिनका स्वाद विभिन्न प्रकार का होता है। सभी फलों में कुछ कैलोरी होती है जो जो शरीर के लिए भी जरुरी है। आज हम जानेंगे कि एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है?

एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है?

एक सेब में कितनी कैलोरी है वह उसके आकार पर निर्भर करता है। एक साधारण आकार के एक सेब में 95 कैलोरी होती है। अगर कोई सेब बड़ा या छोटा है तो उसमे कैलोरी की मात्रा 90 से 100 के बीच होती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

1 दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए

एक वयस्क महिला को रोजाना 1600 से 2200 कैलोरी लेनी चाहिए, तथा वयस्क पुरुष को 2200 से 3000 कैलोरी लेना चाहिए। हमे हमारे भोजन में कैलोरी वाले भोज्य पदार्थ अवश्य सम्मिलित करना चाहिए।

सेब के अन्य विटामिन

आपने यह सुना ही होगा कि “एक सेब रोजाना खाने से आप डॉक्टर से दूरी बना सकते है” , इसे कहने का तात्पर्य यह है कि सेब बहुत सेहतमंद फल है और इसे रोज खाने से आप बीमार नहीं होंगे। बीमार न होने का कारण यह है कि सेब में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है। एक साधारण आकार के सेब में 1 ग्राम प्रोटीन व 4 ग्राम फाइबर होता है। इसमें फैट न के बराबर होता है परन्तु फिर भी लगभग 0.3 ग्राम एक साधारण आकर के सेब में होता है। इसमें शुगर की मात्रा देखि जाए तो 18.9 ग्राम होती है। इसमें 25.1 ग्राम कार्बोहायड्रेट भी पाया जाता है। एक साधारण आकर के सेब में 10.9 प्रतिशत केल्सियम होता है जिसके साथ ही 194.7 मिलीग्राम पोटैसियम इसमें पाया जाता है। इसमें सोडियम की मात्रा 1.8 मिलीग्राम होती है। अगर विटामिन A और विटामिन B की बात करें तो 5.5 प्रतिशत और 8.4 प्रतिशत के साधारण आकर के सेब में पाया जाता है।

सेब के प्रकार

सेब के प्रकार की बात की जाये तो भारत में 20 प्रकार के सेब पाए और उगाये जाते है। अगर विश्व की बात करें तो 7800 प्रकार के सेब वर्तमान समय में पाए गए हैं। भारत में पाए जाने वाले सेब में मुख्य रूप से लाल, पीला, सुनहरा, हरा आदि रंग के सेब को ढूंढा गया है या हम कह सकते है कि इन रंग के सेब भारत में पाए जाते हैं। भारत में उत्तरी क्षेत्रो में सेब की खेती की जाती है तथा उत्तरी क्षेत्रो में यह सस्ते पाए जाते हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल को अच्छे से पढ़ने के बाद आप अच्छे से समझ गयें होंगे कि हमे एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है। जैसा की आप ने सुना ही होगा कि ”1 Apple A Day Keeps The Doctor Away” मतलब दिन में एक सेब खाने से आप स्वस्थ रहेंगे और आपको डॉक्टर की जरूरत नही पड़ेगी।

FAQs

रोज एक सेब खाने से क्या होता है?

नियमित रूप से सेब खाना आपके स्वस्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। एक कहावत भी है कि 1 Apple A Day Keeps The Doctor Away. सेब में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment