संयुक्त राज्य अमेरिका की जनसंख्या कितनी है?

संयुक्त राज्य अमेरिका की जनसंख्या कितनी है?

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

हर देश की जनसंख्या किसी न किसी स्तर से बढती है और आने वाले समय में अत्यधिक जनसंख्या काफी समस्याओ को उत्पन्न कर सकती है। वर्तमान में अमेरिका दुनिया का सबसे विकसित देश है और GDP के मामले में प्रथम स्थान पर आता हैं, अमेरिका 25,500 अरब डॉलर की जीडीपी के साथ पहले स्थान पर है इसके बाद आता है चीन जो 18,000 अरब डॉलर के साथ दुसरे स्थान पर है। किसी भी देश के विकास में वहां की जनसंख्या काफी महत्व रखती है और एक शिक्षित समाज विकसित देश बनाने में मदद करती है। अमेरिका जनसंख्या के मामले में तीसरे स्थान पर आता है आइये जाने की अमेरिका की जनसंख्या कितनी है?

अमेरिका की जनसंख्या

2023 में अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ 99 लाख (339,996,563) है, तथा हर वर्ष अमेरिका की जनसंख्या में लगभग 17,06,706 की बढोत्तरी होती है। अमेरिका की जनसंख्या दुनिया की जनसंख्या का मात्र 4.2 प्रतिशत ही है क्योकि इससे कई अधिक जनसंख्या एशिया महाद्वीप पर निवास करती है। 2022 में अमेरिका की जनसंख्या 338,289,857 थी। फ़िलहाल पूरी दुनिया की जनसंख्या 8,045,311,447 है और यह लगातार काफी तेजी से बढ़ती जा रही है और माना जा रहा है कि 2050 तक पूरी दुनिया की आबादी 9,80,00,00,000 (980 करोड़) तक पहुच जाएंगी तथा इस समय अमेरिका की जनसंख्या 38.4 करोड़ तक पहुच जाएगी।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

अमेरिका जनसंख्या की दृष्टि से तीसरे नंबर पर है, तथा दुसरे पर नंबर पर चाइना और पहले पर भारत है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 1,428,627,663 है और चाइना की जनसंख्या 1,425,671,352 है। भारत की जनसंख्या में पिछले वर्ष 0.81 % की बढोत्तरी हुई है।

अमेरिका की जनसंख्या

अमेरिका में धर्म के आधार पर जनसंख्या

अमेरिका में भी लगभग हर धर्म के लोग रहते हैं पर मुख्यतः अमेरिका में क्रिश्चियन रहते हैं और अमेरिका में इनकी जनसंख्या 70 प्रतिशत से अधिक है यानिकी 23,38,00,000 लोग क्रिश्चियन है। अमेरिका में 22 लाख से अधिक हिन्दू भी रहते हैं जो वहां कम करते हैं तथा रहते हैं, यह अमेरिका की जनसंख्या का मात्र 1 प्रतिशत हैं। अमेरिका में मुस्लिमों की जनसंख्या 34.5 लाख है और यह अमेरिका की जनसंख्या का 1.1 प्रतिशत है, अमेरिका में उपस्थित 25 प्रतिशत मुस्लिम Converted मुस्लिम है जिन्होंने किसी और धर्म को छोड़ कर इस्लाम धर्म को अपनाया है। अमेरिका में बौद्ध धर्म को मानने वालो की संख्या 41 लाख है जी 1.2 प्रतिशत है।

अमेरिका में धर्म के आधार पर जनसंख्या

पांच सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश

आज भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है जिसकी जनसंख्या 1,433,713,860 के आस पास पहुच चुकी है तःता लगातार तेजी से बड़ रही है और यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो यह देश की सबसे बड़ी समस्या बन कर उभरेगी। भारत के बाद चाइना में 1,425,479,438 लोग रहते हैं पर वर्तमान में चीन ने काफी हद तक अपनी बढ़ती जनसंख्या दर पर काबू पा लिया है। तीसरे नंबर पर आता है अमेरिका जिसकी जनसंख्या 339,996,563 तक हो चुकी है और लगातार बड़ रही है, इसके बाद चौथे नंबर पर इंडोनेशिया आता है जिसकी पापुलेशन 278,413,920 है और पांचवे नंबर पर जो देश आता है उसका नाम है पाकिस्तान यहाँ की जनसंख्या 242,315,188 के करीब पहुच गयी है।

पांच सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश

अमेरिका के शहरो की जनसंख्या

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा लोग रहते हैं यहाँ की जनसंख्या 8,175,133 के करीब है. इसके बाद लॉस एंजिल्स का नंबर आता है यहाँ 3,971,883 से अधिक लोग रहते हैं। इसके बाद 2,720,546 से अधिक जनसंख्या के साथ तीसरे नंबर पर आता है शिकागो जो एक पर्यटन स्थल भी है। नीचे आपको अमेरिका के मुख्य शहरो के नाम और उनकी जनसंख्या दी गयी है।

No.शहर के नामशहर की जनसंख्या
1न्यूयॉर्क शहर8,175,133
2लॉस एंजिल्स3,971,883
3शिकागो2,720,546
4ब्रुकलीन2,300,664
5ह्यूस्टन2,296,224
6क्वींस2,272,771
7फ़िलाडेल्फ़िया1,567,442
8अचंभा1,563,025
9मैनहट्टन1,487,536
10सेंट एंथोनी1,469,845
11सैन डिएगो1,394,928
12द ब्रोंक्स1,385,108
13डलास1,300,092
14सैन होज़े1,026,908
15ऑस्टिन931,830
16जैक्सनविल868,031
17सैन फ्रांसिस्को864,816
18कोलंबस850,106
19फोर्ट वर्थ833,319
20इंडियानापोलिस829,718
21चालट827,097
22सिएटल684,451
23डेनवर682,545
24कदम681,124
25डेट्रायट677,116
26बोस्टान667,137
27मेम्फिस655,770
28न्यू साउथ मेम्फिस641,608
29पोर्टलैंड632,309
30ओक्लाहोमा सिटी631,346
31लास वेगास623,747
32बाल्टीमोर621,849
33वाशिंगटन डीसी601,723
34मिलवौकी600,155
35दक्षिण बोस्टन571,281
36अल्बुकर्क559,121
37टक्सन531,641
38नैशविल530,852
39फ्रेस्नो520,052
40सैक्रामेंटो490,712
41कन्सास शहर475,378
42लंबे समुद्र तट474,140
43मेसा471,825
44स्टेटन द्वीप468,730
45अटलांटा463,878
46कोलोराडो स्प्रिंग्स456,568
47वर्जीनिया समुंद्री तट452,745
48रॉली451,066
49ओमाहा443,885
50मियामी441,003
51ओकलैंड419,267
52मिनीपोलिस410,939
53तुलसा403,505
54विचिटा389,965
55न्यू ऑरलियन्स389,617
56आर्लिंग्टन388,125
57क्लीवलैंड388,072
58बेकर्सफ़ील्ड373,640
59होनोलूलू371,657
60टैम्पा369,075
61अरोड़ा359,407
62आनाहिम350,742
63पश्चिम रैले338,759
64सांता ऐना335,400
65मसीह का शरीर324,074
66नदी के किनारे322,424
67सेंट लुई315,685
68लेक्सिंगटन-Fayette314,488
69स्टॉकटन305,658
70पिट्सबर्ग304,391

अन्य लेख

1Shares

Leave a Comment