अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए और क्यों ? यहां जानिये!

No Comments

Photo of author

By Pooja Sharma

हिन्दू धर्म में शुभ या अशुभ मुहूर्त को देख कर ही कार्य किया जाता है वरना नियमो से विरुद्ध काम करना जीवन में समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है और ज़िन्दगी में कई मुसीबतें आ सकती है। हिन्दू कालान्तर में माह में एक बार अमावस्या आती है और इस दिन को पितृ यानिकी पूर्वजों को समर्पित किया गया है। इस दिन के लिए शास्त्रों में कई नियम बनाए गये हैं और अगर उनका पालन ना हो तो पूर्वज नाराज़ हो सकते हैं। साथ ही बहुत सी ऐसी चीजे हैं जिनकी खरीदी भी अमावस्या को नही की जाती है उनको खरीदना अशुभ माना जाता है आइये जानते हैं कि अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए ?

अमावस्या के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए ?

पूजा का सामान

अमावस्या के दिन पूजा का सामान नही खरीदना चाहिए। अमावस्या के एक दिन पहले पूजा पाठ का सामान खरीद कर रख ले। अमावस्या को पूजा का सामन खरीदने से भगवान रूठ जाते हैं इसीलिए इस दिन कभी भी पूजा की सामग्री नहीं खरीदना चाहिए।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

तेल नहीं खरीदा चाहिए

इस दिन तेल खरीदा अशुभ है पर आप इस दिन आपके पास रखे तेल को दान कर सकते हैं ऐसा करने से लाभ प्राप्त होता है। पर तेल खरीदने से आपके साथ अशुभ होने की सम्भावना रहती है इसीलिए समस्याओ से बचने के लिए अमावस्या को तेल न खरीदें।

अनाज न खरीदें

अमावस के दिन अनाज नहीं खरीदना चाहिए ऐसी करने से पितृ नाराज़ हो जाते हैं. इसीलिए इस दिन गेंहूँ, मक्का, बाजरा आदि नहीं खरीदना चाहिए।

झाड़ू नही खरीदना

अमावस्या के दिन झाड़ू नही खरीदना चाहिए ऐसा करने से घर की लक्ष्मी जी नाराज़ हो जाती है तथा धन की समस्या आने लगती है। यदि आप अमवस्या को झाड़ू खरीदते हैं तो आपको आर्थिक संकट घेर सकते हैं, आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए इस दिन झाड़ू न खरीदें।

नशा करने से बचें

नशा करना बहुत बुरी आदत है पर अगर आप नशे के आदि है तो अमावस्या के दिन नशे से बचे वरना आपके जीवन से चाह कर भी समस्याएं खत्म नही होगी।

FAQs

अमावस्या महीने में कितनी बार आती है?

अमावस्या हर महीने में एक बार आती है। यानि पुरे वर्ष में कुल 12 अमावस्या होती हिअ। अमावस्या पर चन्द्रमा नहीं दिखाई देता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment