अमरनाथ की चढ़ाई कितनी है

अगर बना रहे हैं अमरनाथ यात्रा का प्लान! तो जानले कितनी है इसकी चड़ाई

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

इस लेख में अमरनाथ की चढ़ाई कितनी है? तथा आप अमरनाथ जाने के लिए किन-किन मार्गो का उपयोग कर सकते हैं एवं आपको कितने किलीमीटर चलना होता है? इस बारें में जानकारी दी गयी है।

सनातन धर्म में कई धार्मिक और तीर्थ स्थल है उन्ही मेसे एक है अमरनाथ। सैकड़ो सालो से अमरनाथ तीर्थ जाने की परम्परा है और माना जाता है कि अमरनाथ में स्थित शिवलिंग के दर्शन करने से मौक्ष की प्राप्ति होती है। यह शिवलिंग बर्फ से निर्मित होती है जो हर वर्ष सावन मास में प्राकृतिक रूप से एक पवित्र गुफा में पानी की बूंदों से बनती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

इन दिनों यह लगातार 15 दिन तक रोजाना थोड़ी-थोड़ी बढ़ती है एवं 15 दिन में शिवलिंग की ऊंचाई 2 गज से ज्यादा हो जाती है जो चंद्रमा के घटने के साथ ही घटने लगता है और चांद के लुप्त होते ही शिवलिंग भी अंतर्ध्यान हो जाता है।

यह पवित्र गुफा समुद्रतल से 13,600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और इस गुफा की लंबाई 19 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है। इस पवित्र गुफा में शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। अधिक ऊंचाई होने के कारण यहाँ कुछ लोगों को सांस लेने में समस्या आ सकती है। इसके लिए यात्रा से लगभग 1 माह पहले योग तथा पैदल चलने की प्रेक्टिस जरुर करें।

हर साल सरकार तीर्थ यात्रियों के इस गुफा तक पहुचने के लिए जरुरी चीजो, मार्गो और सुरक्षा की व्यवस्था करती है। क्योकि यह यात्रा काफी लम्बी और कठिन है, इस गुफा तक पहुचने के लिए आपका पूर्ण रूप से स्वस्थ होना बेहद जरुर है। सरकार अमरनाथ यात्रा के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाती है और फिटनेस के मेडिकल सर्टिफिकेट के बिना यह रजिस्ट्रेशन नहीं होता है। आप यह रजिस्ट्रेशन आसानी से किसी भी साइबर या निश्चित की गयी बैंक से कर सकते हैं।

अमरनाथ की चढ़ाई कितनी है?

अमरनाथ की पवित्र गुफा तक पहुचने के दो रास्ते हैं जिनमे पहला पहलगाम तथा दूसरा बालटाल वाला मार्ग है। जम्मू से बालटाल की दूरी 335 Km है तथा जम्मू से पहलगाम की दूरी 315 km है।

पहलगाम से पवित्र गुफा

बालटाल से 14 Km की दूरी पर पवित्र गुफा है, पर बालटाल से चढ़ाई करना बेहद कठिन है क्योकि यह सीधी चढ़ाई और हर किसी के लिए सम्भव नहीं है। तथा इस रास्ते पर आपको कम प्राकृतिक सोंदर्य देखने को मिलते हैं।

मार्ग

बालटाल– डोमेल – बरारी मार्ग – संगम – पवित्र गुफा

पहलगाम से पवित्र गुफा

पहलगाम से पवित्र गुफा 47 किमी की दूरी पर है। पहलगाम से यात्रा शुरू करने के बाद आप चंदनवारी पहुचते हैं। चंदनवारी के बाद पिस्सु टॉप पर पहुचते हैं तो 3 Km दूर है। जिसके बाद शेषनाग पर पहुचा जाता है जो चंदनवाड़ी से 14 किलोमीटर दूर है। शेषनाग के बाद पंचतरणी आता है तो शेषनाग से 8 Km दूर है। पंचतरणी से पवित्र गुफा की कुल दूरी 6 Km है। यह सारे स्थान हिन्दू धर्म में कुछ न कुछ महत्व रखते हैं, माना जाता है कि पिस्सु टॉप पर भगवान और राक्षसों के बीच लड़ाई हुई थी।

मार्ग

पहलगाम – चंदनवारी – पिस्सु टॉप – शेषनाग- पंचतरणी – पवित्र गुफा

यदि आपको लगता है कि आपके द्वारा इतनी लम्बी यात्रा कर पाना सम्भव नहीं है तो आप टट्टू, डोली या हेलीकाप्टर की सुविधा ले सकते है जिसकी कीमत निर्धारित है।

अमरनाथ यात्रा पर क्या ले कर जाएँ

  • छतरी
  • टॉर्च
  • गर्म कपड़े (टोपी, मोज़े आदि)
  • रेनकोट
  • वॉटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज
  • फर्स्ट एड किट (स्वास्थ्य स्म्बन्धित दवाएं) आदि।
अमरनाथ की चढ़ाई कितनी है?
पवित्र अमरनाथ गुफा

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment