आधुनिक जीवन में कंप्यूटर एवं मोबाइल का महत्व

आधुनिक जीवन में कंप्यूटर एवं मोबाइल का महत्व

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आधुनिक युग में सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाले प्रोडक्ट है कंप्यूटर और मोबाइल, इनका उपयोग लगभग हर कोई करता है तथा इनके बिना आधुनिक जीवन की कल्पना कर पाना असम्भव है। इस लेख में आप जानेंगे कि आधुनिक जीवन में कंप्यूटर एवं मोबाइल का महत्व और आप इस लेख को निबंध के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।

आधुनिक जीवन में कंप्यूटर एवं मोबाइल का महत्व

कंप्यूटर और मोबाइल ने इंसानो के जीवन को आसान करने का काम किया है, टेक्नोलॉजी के माध्यम से आज हम कई ऐसे काम कर पाते हैं जिन्हें पहले के समय में नामुमकिन माना जाता था। यह बिजली की मदद से चलने वाले गैजेट है जो इंसानों का समय बचाने का काम करते हैं, जैसे की पहले किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको काफी समय लग जाता था पर आज इन्टरनेट के माध्यम से आप कुछ ही सेकंड में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं, अगर किसी तक सन्देश पहुचाना है तो मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता से पल भर में उस तक संदेश पहुचा सकते हैं या उससे बात तक कर लेते हैं यह सब इन अविष्कारों की वजह से ही सम्भव हुआ है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कंप्यूटर का महत्व पर हिंदी निबंध (Computer Ka Mahatva Par Nibandh)

अगर सबसे ज्यादा उपयोगी यंत्र की बात होती है तो सबसे पहले कंप्यूटर का ही नाम आता है क्योकि यह हर क्षेत्र में उपयोग किया जाता हैं, व्यापार से लेकर शिक्षा हर किसी जगह Computer एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आगे हमने हर उस मुख्य क्षेत्र में की बात की है जहां कंप्यूटर का खास महत्व है।

इन्टरनेट के उपयोग में

इन्टरनेट एक ऐसी चीज हैं जिसने इस दुनिया की तेजी से आगे बढ़ने में काफी मदद की है, हम सभी इन्टरनेट का उपयोग करते हैं और इन्टरनेट के माध्यम से ही लोगो से आसानी से जुड़ पाते हैं। इन्टरनेट का मुख्य काम जानकारी को पल भर में एक स्थान से दुसरे स्थान पर पहुचाना है इसके अलावा हम इन्टरनेट की मदद से देश विदेश की खबरे पढ़ सकते हैं, इन्टरनेट मनोरंजन और गेम्स का भी मुख्य साथन है, इस पर हर प्रकार की जानकारी मिल जाती है, बैंकिंग, शेयर मार्किट, लेनदेन सभी इन्टरनेट के कारण ही संभव हुआ है। जब से इन्टरनेट का उपयोग मोबाइल पर किया जाने लगा है तभी से यह हर आम इंसान की पहुच में है।

शिक्षा के क्षेत्र में

कंप्यूटर ने शिक्षा को भी प्रभावित किया है आधुनिक होती शिक्षा प्रणाली में कंप्यूटर का अहम योगदान है। कंप्यूटर से जानकारी का आदान प्रदान आसानी से हो पाता है तथा विज्ञान, टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई जानकरियां आसानी से व जल्द ही मिल जाती है।

शिक्षा के क्षेत्र में

बैंकिंग में

कंप्यूटर ने बैंकिंग को काफी सरल कर दिया है जो काम पहले कागज पर हुआ करता था तथा जिस काम को करने में घंटो लग जाते थे वो आज कंप्यूटर की मदद से पल भर में पूर्ण हो जाते हैं। कंप्यूटर की मदद से खाता धारक की जानकारी सुरक्षित रहती है किसी भी प्रकार की गणना करने से समय नही लगता ना ही ज्यादा त्रुटी की सम्भावना होती है।

बैंकिंग में

उद्योगों में

उद्योगों में उपयोग की जाने वाली मशीने कंप्यूटर के माध्यम से कार्य करती है इन्हें केवल इंसान के द्वारा चला पाना असम्भव है क्योकि यह आधुनिक मशीने है जो कम समय में ज्यादा काम करने की क्षमता रखती है। कंप्यूटर के माध्यम से कर्मचारियों का समय भी बचता है तथा किस भी प्रकार की जानकरी को सुरक्षित रखने या साझा करने में मदद मिलती है।

उद्योगों में

चिकित्सा में

कंप्यूटर ने चिकित्सा क्षेत्र में काफी बदलाव किये हैं जिस कारण आज चिकित्सा क्षेत्र ने इतनी उन्नति की है और बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज सम्भव हो सका है। चिकित्सा में बहुत से अलग अलग प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाता है जैसे X-Ray करना, CT Scan, MRI Scan, ICU आदि मशीनों का संचलान कंप्यूटर द्वारा किया जाता है।

चिकित्सा में

इनके अलावा भी कई अन्य क्षेत्रो में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है जैसे अन्तरिक्ष के क्षेत्र में, शेयर मार्किट में, अनुसन्धान के क्षेत्रो में आदि।

मोबाइल के महत्व पर निबंध (Mobile Ke Mahatva Par Nibandh)

Mobile का उपयोग हर कोई करता है मोबाइल ने जीवन को काफी सरल और सुविधाजनक कर दिया है। मोबाइल का उपयोग भी कई क्षेत्रो में किया जाता है तथा इसके अनेक उपयोग है जैसे दूर रह रहे इंसान से बात करने के लिए, सन्देश पहुचाने के लिए, जानकारी साझा करने के लिए, पढ़ाई के लिए, पैसो का लेनदेन करने में (डिजिटल ट्रांजेक्शन), मनोरंजन के लिए आदि।

वार्तालाप में

मोबाइल का सबसे ज्यादा उपयोग बात करने के लिए जाता है जिस कारण आज का इंसान इतनी आसानी से आराम भरी जिन्दगी व्यतीत कर रहा है। किसी भी समय अपनों से बात कर भावनाए शेयर कर सकता है, मदद मांग सकता है, जानकारी दे सकता हैं आदि और संदेश के द्वारा भी बात कर सकता है।

पढ़ाई के लिए

कोरोना काल में पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग किया गया था घर पर रह कर ही बच्चो ने पढ़ाई की है और आज भी मोबाइल की मदद से बच्चे पढाई कर रहे हैं जरुरी प्रश्नों के उत्तर मोबाइल की मदद से इन्टरनेट पर खोज रहे हैं।

लेनदेन में

आप मोबाइल की मदद से अपने बैंक की राशी किसी को भी भेज सकते हैं वह भी सुरक्षा के साथ तथा बड़ी आसानी से। बहुत से सॉफ्टवेर है जैसे फोनेपे, गूगलपै, पेटीएम जो आपको ऑनलाइन पैसे का लेनदेन करने में मदद करते हैं।

मनोरंजन के लिए

मोबाइल में गेम्स होते हैं, वीडियोस, फोटो, सोशल मीडिया, और बहुत कुछ जो मनोरंजन तथा तनाव को दूर करने के साधन है पर इनका ज्यादा उपयोग आपको मानसिक रूप से कमजोर भी बनाता है इसलिए इनका ज्यादा उपयोग ना करें।

FAQs

आधुनिक जीवन में कंप्यूटर का क्या महत्व है?

कंप्यूटर के माध्यम से कई काम आसानी से तथा कम समय में हो जाते हैं, जो काम इंसान नही कर सकता वो कंप्यूटर कर सकता है, नई खोज करने, अन्तरिक्ष के क्षेत्र में, विज्ञान के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत ही महत्व है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment