अच्छे लोगों की मृत्यु जल्दी क्यों हो जाती है

अच्छे लोगों की मृत्यु जल्दी क्यों हो जाती है?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

मृत्यु अटल है, इसे कोई नहीं टाल सकता है और नहीं इसका समय बदल सकता है। सब कुछ ईश्वर द्वारा निर्धारित है। आपकी मृत्यु आपके कर्मो के आधार पर परिवर्तित की जा सकती है इसके लिए कई बार देखा गया है कि अच्छे लोग इस मृत्यु लोक को छोड़ कर जल्द ही ईश्वर के चरणों में चले जाते हैं। आज के इस लेख में आप जानेंगे कि अच्छे लोगों की मृत्यु जल्दी क्यों हो जाती है?

मृत्यु क्या है?

हिन्दू धर्म के अनुसार आत्मा अमर है और यह आत्मा केवल वस्त्र रुपी शरीर बदलती है। जिस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है वह कर्मो के आधार पर स्वर्ग या नर्क पाता है। जिसके अच्छे कर्म होते हैं उसे स्वर्ग मिलता है जहां वह अनेक प्रकार के सुख पाता है तथा जो बुरे कर्म करता है वो नर्क में सजा भोगता है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

जीवन चक्र को बनाए रखने के लिए ईश्वर ने जन्म तथा मृत्यु की व्यवस्था की है। जब व्यक्ति की आत्मा का इस मृत्यु लोक में समय समाप्त हो जाता है तब उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तथा आत्मा इस संसार को छोड़ कर चली जाती है। अमीर-गरीब, राजा-रंक हर किसी की मृत्यु निश्चित है, कोई भी धन से मृत्यु का समय परिवर्तित नहीं कर सकता है।

मृत्यु लोक में जन्म लेने वाला हर प्राणी अपने कुकर्मो को इस धरती पर भी भोगता है इसके लिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए ताकि यहाँ भी सुख मिल सके और मृत्यु के पश्चात स्वर्ग की प्राप्ति हो। पर हम देखते हैं कि जो अच्छे कर्म करते हैं उन लोगों में कुछ लोगों की मृत्यु जल्दी हो जाती है पर ऐसा क्यों वह तो अच्छे कर्म कर रहे थे तो फिर उनकी मृत्यु उन लोगों से पहले क्यों जो बुरे कामो में लिप्त है।

अच्छे लोगों की मृत्यु जल्दी क्यों हो जाती है?

ऐसा जरुरी नहीं है कि जिनकी मृत्यु जल्द हो जाती है वह सुसज्जन होते हैं और न ही ऐसा है कि जो ज्यादा जीते हैं वह बुरे होते है। आप किसी की उम्र के आधार के पर उसके चरित्र का पता नहीं लगा सकते हैं क्योकि जन्म और मृत्यु भगवान की व्यवस्था है।

पर जैसा की हम कई बार देखते हैं कि अच्छे कर्म करने वाले कुछ लोगों की मृत्यु जल्दी हो जाती है तो इस बात को लेकर लोगों के अलग-अलग मत है, जैसे भगवान नहीं चाहते हैं कि अच्छे कर्म करने वाले इस मृत्यु लोक में दुःख भोगे और समस्याओ का सामना करते रहे, इसके अलावा कुछ लोगों का कहना कि भगवान को भी अच्छे लोगों की जरूरत होती है। यह सब बाते केवल तार्किक है इनके पीछे किसी भी प्रकार का कोई साक्ष्य नहीं है।

यदि किसी अच्छे व्यक्ति की मृत्यु जल्द हो जाती है तो वह उसके इस जन्म और पिछले जन्म के कर्मो का फल हो सकता है जिसका लेखा जोखा केवल ईश्वर के पास है जिसे जानने की शक्ति हमारे पास नहीं है। हाँ! हम ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से कुछ हद तक भविष्य की कल्पना कर सकते हैं, क्योकि यह भी हमें भगवान द्वारा ही समर्पित किया गया है। हम मनुष्य इस धरती पर केवल कर्म करने के लिए आये हैं जिन्हें भी हम सही तरह ने नहीं निभा रहे हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment