अंजीर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

अंजीर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमे अनेक प्रकार के विटामिन, मिनरल्स पाए जाते है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। अंजीर बादाम की तरह एक ड्राई फ्रूट है जो बहुत ही लाभकारी है यह हमारे शरीर की जरुरी विटामिन, मिनरल्स की पूर्ति करने में मदद करता है। अंजीर खाने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। अंजीर का सेवन शरीर को शक्ति प्रदान करता है हमें शारीरिक मजबूत बनाता है। यह दिल को मजबूत करती है, हड्डियों को भी मजबूत करती है, अंजीर ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है। अंजीर के फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है। अंजीर का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करता है। पुराने समय से ही अंजीर का उपयोग रोगों से लड़ने, खाने का स्वाद बढाने तथा ओषधिय रूप में किया जाता आ रहा है। क्या अप जानते है की अंजीर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

अंजीर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

अंजीर की तासीर गर्म होती है। आधिकतर ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म ही होती है इसीलिए इन्हें गर्मी के मोसम में कम ही खाना चाहिए वरना यह फायदे की जगह नुकसान भी कर सकते है। गर्मी में ज्यादा अंजीर खाने से बचना चाहिए वरना पेट सम्बन्धी समस्याए आ सकती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

अंजीर कहाँ पाई जाती है?

अंजीर मध्यसागरीय क्षेत्र और दक्षिण पश्चिम एशिया में पाई जाती है, भारत में कई जगह अंजीर की खेती होती है जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश आदि। अंजीर की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली उपजाऊ दोमट भूमि की जरूरत होती है। इसकी खेती करते समय कई तरह की सावधानियां रखनी होती है जिसमे मुख्य रूप से मिट्टी की गुणवत्ता, पौधों की निश्चित दूरी शामिल है। इसके एक पौधे की उम्र 40 वर्ष हो सकती है इसीलिए इन्हें लगाते समय इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अंजीर के फायदे

  • कब्ज से राहत – अंजीर खाने से पाचन मजबूत होता है और कब्ज की समस्या भी दूर हो सकती है।
  • ह्रदय के लिए फायदेमंद – अंजीर खाने से कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में रहता है जिस कारण हृदय स्वस्थ्य रहता है और ह्रदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।
  • ब्लड प्रेशर – शरीर में यदि पौषक तत्वों की कमी होने लगे या तनाव अधिक होने लगे तो ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है, अंजीर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।
  • अनीमिया – अंजीर में आयरन और कैल्शियम पाए जाते हैं जो खून की कमी को दूर करते हैं। अनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • इम्युनिटी बढती है – जो व्यक्ति प्रतिदिन अंजीर का सेवन करता है उसकी इम्युनिटी बढती है और वह कई प्रकार की बिमारियों से बचा रहता है।
  • हड्डियों – अंजीर में केल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है, यदि दूध के साथ अंजीर का सेवन किया जाएँ तो हड्डियाँ मजबूत होती है।

FAQs

अंजीर क्या होता है?

अंजीर एक प्रकार का फल होता है, जो बारीक परतों से ढका होता है। यह स्वादिष्ट होता है और विभिन्न गुणकारी गुणों से भरपूर होता है।

अंजीर के क्या प्रकार होते हैं?

अंजीर के कई प्रकार होते हैं, जैसे कि स्वाडी, ब्लैक मिशन, कलिमीरा, और तुर्की अंजीर, जिनमें रंग और आकार में छोटी भिन्नताएँ होती हैं।

अंजीर के क्या गुण होते हैं?

अंजीर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन B6, और एक्सट्रांट्स जैसे पोषण से भरपूर होते हैं। ये पाचन को सुधारते हैं, तंतुरुस्त हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं, और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारते हैं।

अंजीर के कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ होते हैं?

अंजीर खाने से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने, पाचन को सुधारने, हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, और तंतुरुस्त त्वचा को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

अंजीर (Figs) के बारे में मामूली सवालों के उत्तर:

  1. अंजीर का सेवन कैसे करें?

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment