भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है?

भारत का पैसा इन देशों में है काफी महंगा, इस देशो में घुमने का आता है काफी कम खर्च!

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

आज हम जानेंगे कि भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है? हम अधिकतर सुनते हैं कि रुपया डॉलर के मुकाबले और कमजोर हो गया है मतलब $1 हमें और ज्यादा रुपए देकर खरीदना होगा। आजादी के समय $1 एक रुपए के बराबर था पर जैसे-जैसे देश को ऋण की आवश्यकता पड़ती गई, हमारा देश आयात निर्यात में बराबर संतुलन नहीं रख सका जिस कारण डॉलर के भाव बढ़ते गये हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आज भी बहुत से ऐसे देश हैं जहां रुपया काफी मजबूत है। भारत विकासशील देश है जो हर समय अपनी अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रहा है अपने देश की करंसी (currency) रुपया को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है परंतु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुपया हर देश में मजबूत नहीं है यह केवल कुछ ही देशों में महंगा है इसकी सूचि निम्नानुसार है-

भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है?

नेपाल

नेपाल अत्यधिक खुबसुरत देश है, यहाँ घुमने के लिए कई स्थान है और कई प्राक्रतिक जगहें हैं जहाँ पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। नेपाल ने सबसे प्रसिद्ध काठमांडू, सागरमथ नेशनल पार्क, नगरकोट है। यहाँ भारत का 1 रुपया यहाँ 1.5 नेपाली रुपया के बराबर है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

श्रीलंका

यह छोटा सा द्वीप काफी सुंदर स्थान है यहाँ समुद्री द्वीप, पहाड़, और हरे भरें वन मौजूद है। श्री लंका का भोजन भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, इसीलिए बहुत से लोग व्यंजन का आनंद लेने के लिए श्री लंका घुमने जाते हैं। 3.8 श्रीलंकाई रुपया भारत के 1 रूपये के बराबर होता है।

कंबोडिया

कंबोडिया प्राचीन मन्दिरों के लिए प्रसिद्ध है, इस देश के झंडे पर भी मंदिर का चित्र अंकित है। यहाँ बुद्ध धर्म है पर प्राचीन काल में यहाँ कई हिन्दू हुआ करते थे इसीलिए यहाँ कई मन्दिर मौजूद है। 1 रुपया कम्बोडिया में 50.40 कम्बोडियन रिएल के बराबर है।

हंगरी

खनिज जल स्रोतों की प्रचुरता के कारण प्रसिद्ध हंगरी अपने थर्मल झीलें और स्नानघर के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत का एक रुपया यहाँ 4.28 हंगरी फोरिंट के बराबर है। यहाँ का प्रमुख धर्म हंगेरियन कैथोलिक है।

वियतनाम

वियतनाम बोद्ध धर्म के लिए प्रसिद्ध है, यह अपने यूनेस्को विरासत स्थलों और शांत समुद्र तटों और स्वादिष्ट काफी के लिए प्रसिद्ध है। भारत का 1 रुपया यहाँ के 326 वियतनामी डोंग के बराबर है।

लाओस

लाओस अपने पहाड़ी क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है, माना जाता है कि यहाँ की पहाड़ियों की ऊंचाई काफी खड़ी हैं। भारत का 1 रुपया 238.13 लाओ कीप के बराबर है।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया दुनिया के उन देशो की सूचि में आता है जो अत्यधिक मात्रा में निर्यात करता है, जो इलेक्ट्रिकल उपकरण, प्लाय-वुड, रबड़ का निर्यात करता है, 1 रुपया यहाँ 184.13 इंडोनेशियाई रुपिया के बराबर है।

वेनेजुएला

शानदार एंजेल्स फॉल्स और टेबलटॉप माउंटेन, सौंदर्य प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता और प्रसिद्ध वेनेजुएला भोजन के लिए फेमस वेनेजुएला में भारत का 1 रुपया 3,477.5 वेनेज़ुएला बोलिवर के बराबर है।

अन्य देश

  • जिम्बाब्वे : 1 रुपया = 1.4 जिम्बाब्वे डॉलर
  • पाराग्वे : 1 रुपया = 81 Paraguayan guaraní
  • मंगोलिया : 1 रुपया = 34 मंगोलियाई tögrög
  • चिली : 1 रुपया = 9 चिली पीसो
  • कोस्टा रिका : 1 रुपया = 8 Costa Rican colón
currency भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है
भारत का पैसा कौन से देश में महंगा है?

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment