महिंद्रा का मालिक कौन है

महिंद्रा का मालिक कौन है – Mahindra Ka Malik Kaun Hai?

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

महिंद्रा एक बहुत ही जानी-मानी और पुरानी कम्पनी है। पहले के समय किसान खेती करने के लिए बैल के पीछे हल जोड़कर काम किया करते थे। परन्तु जैसे-जैसे समय बदलता गया वैसे नई टेक्नोलॉजी का उदय हुआ। उस समय ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियां बेहद कम थी और उसी समय महिंद्रा कम्पनी ने अपना ट्रेक्टर मार्केट में लांच कर दिया जिससे किसानो को काफी हद तक फायदा हुआ। जब इस कम्पनी की शुरुआत हुई थी तब इसका नाम मुहम्मद एंड महिंद्रा कम्पनी था परन्तु बाद में इसे बदलकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी कर दिया गया। आज हम जानेंगे कि महिंद्रा कंपनी का मालिक कौन है – Mahindra Ka Malik Kaun Hai?

महिंद्रा कंपनी का मालिक कौन है ?

महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद गोपाल महिंद्रा हैं। मलिक घुलाम मोहम्मद, जगदीश चंद्र महिंद्रा और कैलाश चंद्र महिंद्रा द्वारा इस कम्पनी की शुरुआत हुई थी। यह आज के युग में ट्रेक्टर के साथ दूसरी गाड़ियों का भी निर्माण कर रहीं है। जब इस कम्पनी की शुरुआत हुई थी तब इसका नाम मुहम्मद एंड महिंद्रा कम्पनी था परन्तु बाद में इसे बदलकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी क्र दिया गया।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

महिंद्रा किस देश की कंपनी है?

महिंद्रा भारत की कम्पनी है जो आज के समय में 100 से भी ज़्यादा देशों में कार्यरत है। इस कम्पनी की शुरुआत लुधियाना, पंजाब में 2 अक्टूबर 1945 को हुई थी। इस कम्पनी की सालाना कमाई 2000 करोड़ डॉलर है।

महिंद्रा कंपनी के सीईओ कौन है ?

भारत में महिंद्रा कम्पनी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। इसके वर्तमान सीईओ का नाम पवन कुमार गोयनका है। इन्होने सीईओ का पद 1 अप्रैल 2020 में संभाला था। इनसे पहले आनंद महिंद्रा सीईओ का पद 9 अगस्त 2012 से संभाल रहे थे।

महिंद्रा कंपनी की शुरुआत

महिंद्रा कम्पनी की शुरुआत स्टील ट्रेडिंग कम्पनी के तौर पर 2 अक्टूबर 1945 में हुई थी। यह कंपनी आजादी के बाद अस्तित्व में आई। महिंद्रा परिवार के अलावा इस कम्पनी का एक और मालिका था जिसके सरमाएदार गुलाम मलिक मोहम्मद थे। गुलाम मलिक मोहम्मद पाकिस्तान के पहले वित्त मंत्री और तीसरे गवर्नर जनरल रह चुके हैं। उस समय महिंद्रा एंड मोहम्मद कम्पनी तेजी से आगे बढ़ रही थी परन्तु भारत पाकिस्तान के बंटवारे के समय गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान की ओर रुख कर गए और कम्पनी बिखर गयी।

FAQs

जगदीश चंद्र महिंद्रा का जन्म कहाँ हुआ था?

महिंद्रा कंपनी के फाउंडर्स में से एक जगदीश चंद्र महिंद्रा का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment