Vidyapati Kis Kaal Ke Kavi Hain

विद्यापति किस काल के कवि थे – Vidyapati Kis Kaal Ke Kavi The?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

विद्यापति ने अनेक ग्रंथो की रचना कि थी, वे अवहट्ट और मैथिली भाषा में भी ग्रंथो की रचना करते थे, खास कर वे संस्कृत का प्रयोग किया करते थे। क्या आप जानते है की विद्यापति किस काल के कवि थे (Vidyapati Kis Kaal Ke Kavi The) अगर नही तो आइये जानते हैं विद्यापति के बारें में कि उनका जन्म कब हुआ था? और वे किस काल के कवि थे? आदि ।

विद्यापति का जीवन परिचय

विद्यापति जी का जन्म 1352 में हुआ था। इनका जन्म उत्तरी बिहार के मिथिली के जिले मधुबन में हुआ था। इनके पिता का नाम गणपति ठाकुर था, यह शैव ब्राह्मण परिवार से थे। इनका पूरा परिवार शिव जी का बहुत बड़ा भक्त था। सन 1401 में सुल्तान अरसलान को हरा कर गणेश्वर के पुत्रों, वीरसिंह और कीर्तिसिंह ने इतिहास रच दिया था, जिसमे विद्यापति का अहम योगदान था। फिर विद्यापति ने मैथिली मे राधा और कृष्ण के प्रेम के गीत रचना प्रारम्भ कर दी थी। विद्यापति शिव भक्त थे पर वह अधिकांश राधा और कृष्ण के प्रेम पर गीत लिखा करते थे। विद्यापति की मृत्यु सन 1448 में हुई थी।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

इन्होने मिथिला के ओइनवार वंश के कई राजाओं के दरबार में कार्य किया था, ओइनवार वंश ने मिथिला पर लगभग १३७० से १३८० तक राज किया था। 1402 से 1406 के मध्य मिथिला के राजा रहें शिवसिंह विद्यापति के अच्छे मित्र थे। इस समय उनके राज्य पर मुस्लिम आक्रान्ताओं का खतरा था तथा 1401 में विद्यापति ने जौनपुर सुल्तान अरसलान को उखाड़ फेंकने और गणेश्वर के पुत्रो, वीरसिंह तथा कीर्तिसिंह को सिंहासन पर स्थापित करने में योगदान दिया था।

विद्यापति ने अपना प्रभाव बंगाल तक डाला था, इससे सम्बन्धित इन्होने एक कृत्रिम साहित्यिक भाषा, रामानंदा राय भी वर्णित की थी जो अत्यधिक प्रसिद्ध है।

विद्यापति की रचनाएँ

  1. शैवसर्वस्वसार.प्रमाणभूत संग्रह’
  2. गंगावाक्यावली
  3. विभागसार
  4. दानवाक्यावली
  5. दुर्गाभक्तितरंगिणी
  6. वर्षकृत्य
  7. गोरक्ष विजय
  8. मणिमंजरी नाटिका
  9.  पदावली
  10. शैवसर्वस्वसार
  11. गयापत्तालक
  12. कीर्तिलता
  13. कीर्तिपताका
  14. भूपरिक्रमा
  15. पुरुष परीक्षा
  16. लिखनावली

विद्यापति किस काल के कवि थे – Vidyapati Kis Kaal Ke Kavi The?

विद्यापति आदिकाल के कवि है। उन्होंने अवहट्ट और मैथिली भाषाओं में ग्रंथों की रचना की है साथ ही संस्कृत भाषा में भी अनेक ग्रंथों की रचना की है जो ज्यादा प्रसिद्द है।

FAQs

विद्यापति कौन से काल के कवि हैं?

विद्यापति आदिकाल काल के कवि हैं।

विद्यापति जी की मृत्यु कब हुई थी।

इनकी मृत्यु 1448 में हुई थी।

विद्यापति क्यों प्रसिद्ध है?

विद्यापति भारतीय साहित्य के एक प्रसिद्ध कवि है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment