आज के इस लेख में आप जानेंगे कि सकर्मक क्रिया किसे कहते कहते हैं? तथा सकर्मक क्रिया के 10 उदाहरण भी दिए गये हैं ताकि आप आसानी से सकर्मक क्रिया को समझ सकें। सकर्मक तथा अकर्मक क्रिया पर अक्सर प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इस लेख में सकर्मक क्रिया से सम्बन्धित सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गये हैं। इन प्रश्नों के उत्तर जान कर विद्यार्थी आसानी से परीक्षा में अकर्मक और सकर्मक क्रियाओं से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दे सकें।
सकर्मक क्रिया की परिभाषा
जिस क्रिया में कर्म का होना आवश्यक होता है तथा क्रिया का प्रभाव करता पर नहीं पड़ता है इसके अलावा कर्म पर पड़ता है। जिस क्रिया के द्वारा कार्य का फल कर्ता पर न पड़ते हुए कर्म पर पड़ता है वह सकर्मक क्रिया कहलाती है।
ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!सकर्मक क्रिया को समझने के लिए यह देखना होता है कि क्रिया जैसे खाना, पकाना, पीना आदि का असर कर्म जैसे टीवी, आम, खाना पर पड़ रहा है। उदाहरण से समझते हैं कि अंकित संतरा खाता है। इसमें खाता है क्रिया है जिसका असर आम पर पड़ रहा है इसीलिए यह सकर्मक क्रिया कहलाती है।
सकर्मक क्रिया के भेद-
सकर्मक क्रिया के दो भेद होते हैं (1) एककर्मक क्रिया (2) बहुकर्मक क्रिया
(1) एककर्मक क्रिया
जिस सकर्मक क्रिया में केवल एक ही कर्म हो वहां एककर्मक क्रिया होती है, जिसे आप नीचे दिए गये उदाहरण से अच्छे से समझ सकते हैं।
- शिखा खाना खाती है।
- अर्जुन पुस्तक पढ़ता है।
(2) बहुकर्मक क्रिया
जिस सकर्मक क्रिया में केवल एक से अधिक कर्म हो वहां बहुकर्मक क्रिया होती है, इसे भी आप आप नीचे दिए गये उदाहरण से अच्छे से समझ सकते हैं।
- रागिनी आयुषी का पत्र लिख रही है।
- शिवानी अंजली को किताब पढ़ा रही है।
सकर्मक क्रिया के 10 उदाहरण
- राधा खाना खा रही है।
- जयेश सड़क पर बहुत तेज दौड़ता है।
- मोहित सायकिल से स्कूल जाता है।
- आतंकी गाडी चलाता है।
- रोहित खाना खाता है।
- शुभम फिल्म देख रहा है।
- जतिन आम खाता है।
- विक्रम ने खिलौने तोड़ दिए।
- हिमांशी खाना पकाती है।
- मेस्सी फुटबॉल मैच खेलता है।
अकर्मक क्रिया की परिभाषा
अकर्मक क्रिया में कर्ता और क्रिया दोनों होते हैं, लेकिन कर्म नहीं होता है। यदि क्रिया के द्वारा कर्म का असर क्रिया पर पड़ता है तो वहा अकर्मक क्रिया कहलाती है, इनमे वाक्यों में कर्म का प्रयोग नहीं होता है वाक्य का पूर्ण भाव स्पष्ट ही जाता है। तथा इसमें कर्ता द्वारा किये गए कार्य से किसी चीज पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
अकर्मक क्रिया के उदाहरण
- राहुल दोड़ता है।
- साँप रेंगता है।
- गाड़ी चलती है।
- मेरा भाई सो रहा है।
- सीता डर गई है।
- बच्चा रोता है।
- यह साइकिल चलती है।
- बालक सोता है।
अन्य लेख –