Maharashtra Ke Mukhyamantri Kaun Hai_

महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

महाराष्ट्र भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है एवं इसकी गणना भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में की जाती है। यहाँ के संतों ने इसे यह नाम दिया जो कि संस्कृत भाषा से आया है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है महा + राष्ट्र जिसका अर्थ होता है महान देश। हर राज्य का अपना एक मुख्यमंत्री होता है जो राज्य के संबंध में फैसले लेता है। यदि आपके मन में यह प्रश्न आया है कि महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं – Maharashtra Ke Mukhyamantri Kaun Hai? तो इसका उत्तर यहां दिया गया है।

Maharashtra Ke Mukhyamantri Kaun Hai?

महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे हैं। वे महाराष्ट्र के 20वे मुख्यमंत्री हैं एवं इससे पूर्व शिंदे महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास और लोक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम) के कैबिनेट मंत्री थे।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

इनका जन्म सातारा जिले में 9 फरवरी 1964 को एक क्षत्रिय मराठा परिवार में हुआ था। ठाणे आकर शिंदे ने 11वीं तक पढ़ाई की व उसके बाद वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाना शुरू किया। कुछ ही समय बाद उनके जीवन में शिवसेना नेता आनंद दिघे आये और महज 18 वर्ष की उम्र में एकनाथ शिंदे ने राजनितिक जीवन का सफर शुरू किया। लगभग 15 साल एक आम शिवसेना कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करने के पश्चात् उन्होंने 1997 में ठाणे नगर में पार्षद का चुनाव लड़ा और पहले ही चुनाव में विजय प्राप्त की। इसके बाद वे 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने व वर्ष 2002 में पुनः पार्षद चुने गए। इसके बाद से ही उनकी राजनीती में पकड़ मजबूत होने लगी व आज वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर देवन्द्र फडणवीस को चुना गया है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment