50000 ka byaj kitna hoga

50000 का ब्याज कितना होगा ? झट से सीखो ब्याज कैलकुलेट करना!

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

यह प्रश्न, की 50000 का ब्याज कितना होगा ? अधुरा है, इसमें ब्याज का प्रतिशत एवं समय की आवश्यकता होगी| जब हमारे पास दोनों चीजे उपलब्ध हो जाएँगी तो हमें यह निश्चित करना होगा की ब्याज साधारण होगा या चक्रवृद्धि! तो आज हम आपकी सहायता करेंगे यह जानने में कि 50,000 का ब्याज कितना होगा और कैसे आप ब्याज की गणना स्वयं से कर सकते हैं वो भी बड़ी आसानी से।

साधारण ब्याज ज्ञात करने के लिए हम निम्न सूत्र का उपयोग करेंगे-

simple interest formula

जहाँ पर –
S.I.   = साधारण ब्याज
P      = मूलधन
T      = समय
R      = दर

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

साधारण ब्याज का उदहारण –

उदाहरण के तौर पे जब हम इस सूत्र का उपयोग कर 50,000 का 3 वर्ष के लिए 2 प्रतिशत की दर से ब्याज निकालेंगे तो वह होगा – 3,000

50,000 X 3 X 2 / 100 = 3,000

चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करने के लिए हम निम्न सूत्र का उपयोग करेंगे-

compound interest formula
जहाँ पर –
C.I.   = चक्रवृद्धि ब्याज
P      = मूलधन
T      = समय
R      = दर
N      = जितनी बार वर्ष में ब्याज को चक्रवृद्धि किया गया

ऊपर लिखे सूत्रों में मान रख कर हम अपना उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

यदि हम चक्रवृद्धि ब्याज की गणना करे तो 50,000 का 3 वर्ष के लिए 2 प्रतिशत की दर से ब्याज होगा – 3060.40

C.I.     =  ?                                 

P      = 50000

T      = 3

R      = 2

N      = 1

यदि वर्ष में अर्धवार्षिक आधार पर गणना की जाती है तो N का मान 2 होगा ओर यदि तिमाही गणना होगी तो 4 होगा।

निष्कर्ष:

ऊपर लिखे सूत्रों में मान रख कर हम अपना उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ आप कोई और रकम का भी इस सूत्र की सहायता से ब्याज ज्ञात कर सकते हैं।

तो मित्रों, अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी यह जानकारी पसंद आयी है तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करिये और हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक आदि पर फॉलो करिये ताकि हमारे द्वारा बनाये गए लेख जल्द से जल्द आप तक पहुंचे।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment