आज के इस लेख में हम आपको अल्ट्रासाउंड में प्लस प्लस का मतलब क्या होता है इस बारें में बताएँगे और साथ ही अल्ट्रासाउंड से जुडी और कई जानकारियां भी प्रदान करेंगे।
अल्ट्रासाउंड परिक्षण क्या है?
डॉक्टर पवन नायक के अनुसार अल्ट्रासाउंड परिक्षण एक तरह का स्कैन है जिसकी मदद से गर्भ में मौजूद बच्चे की कुछ तस्वीरे ली जाती है ताकि उसके स्वास्थ्य और विकास के बारें में पता चल सकें। अल्ट्रासाउंड में हाई फ्रिवेंसी साउंड वेव के द्वारा गर्भ में मौजूद बच्चे की तस्वीरे निकाली जाती है, इससे प्राप्त तस्वीर काली होती है और इस तस्वीर को केवल अनुभवी व्यक्ति ही समझ सकता है। अल्ट्रासाउंड के और कई अन्य उपयोग भी है जैसे इसके द्वारा पेट की बीमारियों का पता लगाया जाता है, पथरी का पता लगाया जाता है आदि। गर्भ में बच्चे का विकास 3 महीने के बाद शुरू होता है, तथा इसके बाद ही अल्ट्रासाउंड करवाया जा सकता है।
ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!अल्ट्रासाउंड में प्लस प्लस का मतलब क्या होता है?
अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट केवल डॉक्टर की पढ़ सकते हैं क्योकि उन्हें इस बारें में जानकरी होती है, एक आम व्यक्ति अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट को नहीं समझ पाता है इसीलिए यही बेहतर होगा कि डॉक्टर को ही रिपोर्ट दिखाई जाएं।
अल्ट्रासाउंड के द्वारा गर्भ में पल रहने बच्चे के लिंग का पता लगाया जा सकता है परन्तु ऐसा करना गैर कानूनी हैं और यदि कोई लेब वाले रिश्वत ले कर ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसका लाईसेंस ख़त्म कर दिया जाता है तथा इस कार्य में लिप्त सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाती हैं। लिंग परिक्षण करने से भ्रूण हत्याएं होने लगती है तथा लिंगानुपात गड़बड़ होने लगता है इसीलिए सरकार ने इस पर रोक लगा रही है और लिंग का परीक्षण करने वाले को सजा का प्रावधान है। इसीलिए अल्ट्रासाउंड में लिंग से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जाती है।
कुछ लोग अल्ट्रासाउंड के माध्यम से लिंग परिक्षण कर देते हैं और इसके बदले में एक बड़ी कीमत मांगते हैं, और यह लिंग की जानकरी देने के लिए कोड वर्ड्स का उपयोग कर सकते हैं जैसे रबड़ी खाओगे का अर्थ हो सकता है लड़की होगी और रसगुल्ला खाओगे का अर्थ है लड़का होगा। बहुत से लैब वाले रिपोर्ट पर प्लस और माईंनस का निशान अंकित करते हैं जिसमे प्लस का अर्थ लड़का और माईनस का अर्थ लड़की हो सकता है। वैसे शायद ही अब कोई ऐसी तकनीको का उपयोग करता होगा फिर भी लिंग परिक्षण करना और करवाना दोनों ही अपराध है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –