प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन का मतलब Ladka Ya Ladki

प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन का मतलब Ladka Ya Ladki

No Comments

Photo of author

By Falguni

एक महिला के लिए प्रेग्रेंट होने का अनुभव बहुत ही अलग होता है, जब भी कोई महिला माँ बनने वाली होती हैं तो उसे अत्यधिक ख़ुशी हो सकती हैं। एक नन्हे से बच्चे को जन्म देने से पहले महिला के शरीर में कई तरह के बदलवा होने लगते हैं। उसके स्वभाव से लेकर उसकी संरचना में भी बदलाव होने लगते हैं, जिन्हें आसानी से देखा जा सकता हैं और कई बार तो लोग इन बदलवाओ की मदद से यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि गर्भ में लड़का हैं या लड़की? गर्भावस्था के समय महिला के पेट पर एक काली लाइन बन सकती हैं तो क्या इसकी मदद से गर्भ में क्या है इसका पता लगाया जा सकता है? क्योकि बहुत से लोगों का मानना है कि प्रेगनेंसी में जो पेट पर लाइन निर्मित होती हैं उस यह पता लगाया जा सकता हैं कि पेट में क्या है लड़का या लड़की? तो जाने प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन का मतलब Ladka Ya Ladki?

कब बनती है यह लाइन?

यह एक लाइन है जो प्रेग्नेंसी के समय दिखती है यह नाभी से प्यूबिक हेयरलाइन तक पहुंचती है। प्रेगनेंसी के समय महिला के पेट पर एक लाइन बनने लगती है जो लगभग गर्भधारण के 20 सप्ताह बाद दिखने लगती है। पर यह लाइन गर्भधारण के पहले भी शरीर पर हो सकती हैं कुछ महिलाओं में गर्भधारण के बाद भी ऐसी कोई रेखा नहीं होती हैं और कुछ महिलाओं में जन्म से ही हल्की सी ऐसी रेखा देखी जा सकती है। यह रेखा हर किसी के पेट पर होती है पर इसका रंग हल्का हो सकता है या फिर यह दिखाई नहीं पड़ती है। इस काली लाइन को लिनिया नाइग्रा कहा जाता है। यह लिनिया नाइग्रा शरीर में हुए हार्मोन्स के बदलाव के कारण गहरी काले रंग की हो जाती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कैसे बनती हैं लिनिया नाइग्रा?

लिनिया नाइग्रा के बनने के मुख्य कारण का पता अभी तक नहीं लगाया जा सका है, हाँ पर यह शरीर में हुई हार्मोन्स के बदलाव के कारण बनती है क्योकि गर्भवती महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंज आते हैं और वह कई बदलावों को अंजाम देते हैं, इस लाइन का निर्माण भी इसी कारण से होता हैं और महिला के शरीर पर लिनिया नाइग्रा निर्मित हो जाती है। प्लेसेंटा द्वारा निर्मित मेलानोसाइट-उत्तेजक हार्मोन इसमें मुख्य कारण बताया गया है।

लिनिया नाइग्रा को कैसे हटाएं?

लिनिया नाइग्रा को किसी भी तरह से हटाना सम्भव नहीं है और नहीं इसे हटाने की कोशिश करना चाहिए क्योकि यह समय के साथ हल्की पड़ जाती है या पूरी तरह से खत्म हो जाती है। जैसे-जैसे डिलेवरी के बाद महिला के शरीर में हार्मोन संतुलित होने लगते हैं यह लाइन हल्की पड़ जाती हैं या पूर्ण रूप से मिट जाती है। इसके खत्म होने का समय निश्चित नहीं है कई महिलाओं महीनो तक इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन का मतलब Ladka Ya Ladki

प्रेगनेंसी में पेट पर लाइन आना आम बात है, लगभग 80 प्रतिशत गर्भवती महिलाओ में यह देखी जाती है, पुरानी धारणाएँ हैं कि इस लाइन के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि गर्भ में लड़का है या लड़की। कहा जाता था कि यदि यह लाइन गहरी काली है और नाभि से होकर गुजरती है तो लड़का होता है और यदि इसका रंग हल्का होता है और यह केवल पेट तक है तो लड़की होती है। परन्तु यह सम्भव नहीं है कि इस लाइन के द्वारा यह पता लगाया जा सकें कि गर्भ में लड़का हैं यह लड़की। गर्भ में मौजूद बच्चे का लिंग परिक्षण करना गैरकानूनी हैं, यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसी कड़ी कड़ी से सजा हो सकती है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment