कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

यदि आप जानना चाहते हैं कि कर्क रेखा किसे कहते हैं तथा कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है? तो इस लेख को आखिर तक जरुर पढियेगा यहाँ आपको इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है।

कर्क रेखा किसे कहते हैं?

कर्क रेखा को इंग्लिश में ‘Tropic of Cancer‘ कहते हैं, यह एक काल्पनिक रेखा है जो ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गयी है, तथा यह अक्षांश रेखा है और इस काल्पनिक रेखा पर मौजूद जगहों पर आमतौर पर मौसम गर्म तथा शुष्क रहता है। यह रेखा उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा के समानांतर 23°30’ पर खिची गयी है। उत्तरी गोलार्ध में 21 जून का दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है क्‍‍‍‍‍‍‍योकि 21 जून को सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है !

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

यह रेखा भारत के कुल 8 राज्यों से गुजरती है, जिनका नाम गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम। यह रेखा भारत के सबसे पश्चिमी राज्य गुजरात, गुजरात से राजस्थान, राजस्थान से मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ से झारखण्ड, झारखण्ड से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से त्रिपुरा और फिर त्रिपुरा से मिजोरम से होकर गुजरती है। इस रेखा की सबसे ज्यादा लम्बाई मध्य प्रदेश में व सबसे कम राजस्थान में है।

यदि आप इन राज्यों के नाम याद रखना चाहते हैं तो आप “गुरामछ झा पत्रिमी” याद रख सकते हैं इसमें

गु=गुजरात

रा=राजस्थान

म=मध्य प्रदेश

छ =छतीसगढ

झा=झारखंड

प=पश्चिम बंगाल

त्रि=त्रिपुरा

मि =मिजोरम होता है।

tropic of cancer line

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment