नारियल किस दिन तोड़ना चाहिए?

नारियल किस दिन तोड़ना चाहिए?

No Comments

Photo of author

By Pooja Sharma

नारियल किस दिन तोड़ना चाहिए?

नारियल को सनातन में सबसे पवित्र फल माना गया है और इसे श्री फल के नाम से भी जाना जाता है। पूजन और धार्मिक कार्य में नारियल का उपयोग होता हैं। और पूजन आदि के बाद नारियल फोड़ा जाता है। आपको हिन्दू धर्म के हर धार्मिक अनुष्ठान में नारियल का उपयोग मिल जाएगा। नारियल चड़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और हमारी सारी मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं, तथा हमारे जीवन में आने वाली हर समस्या का भी नाश करते हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

अगर आप यह सोच रहें है कि किस दिन नारियल फोड़ना चाहिए, तथा किस दिन नारियल नहीं फोड़ना चाहिए तो इस लेख में आपको इसका उत्तर जरुर मिल जाएगा।

नारियल किस दिन तोड़ना चाहिए?

नारियल को किसी भी शुभ अवसर पर फोड़ा जा सकता है इसके लिए कोई विशेष दिन की आवश्कता नहीं होती है। नारियल को कभी भी फोड़ा जा सकता है, नारियल फोड़ने के लिए किसी भी तरह का कोई समय देखने और विचार करने की जरूरत नहीं होती है।

परन्तु इस बात का ध्यान रहें की किसी भी महिला को कभी नारियल नहीं फोड़ना चाहिए, और खासकर उस महिला को नारियल भूलकर भी नहीं फोड़ना चाहिए जिसकी इच्छा सन्तान प्राप्ति की है क्योकि ऐसी महिला यदि नारियल फोडती है तो उसे सन्तान प्राप्ति में समस्या आ सकती है।

नारियल के बीज का सेवन करने से सन्तान प्राप्ति की इच्छा जल्द ही पूर्ण हो सकती है इसके लिए उस महिला को नरियल के बीज का सेवन करना चाहिए जो सन्तान प्राप्ति की इच्छा रखती है। नारियल के बीज का सेवन करते समय उसे चबाना नहीं है सीधा निगलना होता है वरना उसका प्रभाव नहीं होता है।

पूजा के बाद नारियल का क्या करें?

पूजा के बाद नारियल को फोड़ कर भगवान को अर्पित करना चाहिए तथा उसे प्रसाद के रूप में भक्तो में वितरित कर देना चाहिए। कभी भी सडा हुआ नारियल पूजा में उपयोग नहीं करना चाहिए उसे तुरंत ही थाली आदि से हटा देना चाहिए।

आशा करता हूँ कि आपको हमारा यह नारियल पर आधारित लेख पसंद आया होगा तथा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध हुई होगी, यदि हुई है तो इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरुर साझा करें। धन्यवाद!

FAQs

महिलाओं को नारियल क्यों नहीं तोड़ना चाहिए?

महिलाओं को नारियल नहीं तोडना चाहिए क्योकि नारियल बीज रूपी है और एक महिला बीज के कारण ही सन्तान पैदा करती है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment