Bharat Ke Pratham Pradhanmantri Kaun Hai

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन हैं?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जिसका संविधान देश के हर नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्रदान करता है। इसी मत का प्रयोग कर देश के नागरिक अपने पसंदीदा नेताओं को चुनते हैं। यह नेता-राजनेता 5 वर्षों के लिए अपनी सरकार बनाते हैं व जनहित के लिए कार्य करते हैं। भारत में अमीर से लेकर गरीब तक को मतदान करने का अधिकार है। भारत एक बहुत बड़ा देश है और यहां का हर एक क्षेत्र विकसित हो सके उसके लिए छोटी छोटी इकाईओं का मार्गदर्शन करने हेतु अलग अलग नेताओं को चुना जाता है। यहां पंच, सरपंच, पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक होते हैं। भारत का प्रधानमंत्री पद एक शासन प्रमुख पद है। भारत में अब तक कुल 14 प्रधानमंत्री हुए हैं। यदि आप जनाना चाहते हैं कि Bharat Ke Pratham Pradhanmantri Kaun Hai – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन हैं? तो यहां आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिलेगा।

Bharat Ke Pratham Pradhanmantri Kaun Hai?

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू थे। प्रधान मंत्री के रूप में उन्होंने अपना कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक संभाला।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची

निचे भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची उनके कार्यकाल समेत दी गयी है।

क्रमांक प्रधान मंत्री अवधि
 1) पंडित जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 – 27 मई 1964
 2) गुलज़ारीलाल नंदा 27 मई 1964 – 9 जून 1964
 3) लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 – 11 जनवरी 1966
 4)  गुलज़ारीलाल नंदा 11 जनवरी 1966 – 24 जनवरी 1966
 5) इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977
 6)  मोराजी देसाई 24 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979
 7) चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980
 8) इंदिरा गांधी 14 जनवरी 1980 – 31 अक्टूबर 1984
 9) राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 – 2 दिसंबर 1989
 10)  विश्व प्रताप सिंह 2 दिसंबर 1989 – 10 नवंबर 1990
 11)  चंद्र शेखर 10 नवंबर 1990 – 21 जून 1991
 12) पीवी . नरसिम्हा राव 21 जून 1991 – 16 मई 1996
 13) अटल बिहारी वाजपेई 16 मई 1996 – 1 जून 1996
 14)  एच. डी देवे गौडा 1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997
 15) इंदर कुमार गुजराल 21 अप्रैल 1997 – 19 मार्च 1998
 16)  अटल बिहारी वाजपेई 19 मार्च 1998 – 22 मई 2004
 17) डॉक्टर मनमोहन सिंह 22 मई 2004 – 26 मई 2014
 18) नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से लेकर अभी तक

FAQs

भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री कौन है?

सरदार वल्ल्भभाई पटेल को प्रथम उपप्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। उपप्रधानमंत्री के पास केवल प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता करने की शक्ति होती है।

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन है?

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री का नाम इंदिरा गाँधी है। वे पंडित जवाहरलाल नेहरू की इकलौती पुत्री थी एवं वर्ष 1966 में पहली बार प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हुई।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment