हर देश के नागरिक को उसके देश की पहचान मिलती है। उसके किये गए कार्यों को अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर न केवल उसके नाम से जाना जाता है अपितु उसके देश का नाम भी साथ में जोड़ कर उसके देश के बारे में भला या बुरा कहा जाता है। हर नागरिक का यह कर्त्तव्य है कि वह अपने देश का नाम रोशन करे और कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे उसके, उसके परिवार व देश को किसी प्रकार की कोई ठेंस पहुंचे। जैसे भारत का नागरिक भारतीय, अमेरिका का नागरिक अमेरिकी व रूस का नागरिक रुसी कहलाता है उसी प्रकार यदि आपका सवाल है कि यूनान का निवासी क्या कहलाता है – Yunan Ka Nivasi Kya Kahalata Hai? तो इस पोस्ट में आपको मिलेगा उत्तर।
यूनान का निवासी क्या कहलाता है?
यूनान के निवासियों को हिंदी में यूनानी या यवन कहा जाता है। इसके अलावा पश्चिमी देशों द्वारा इंग्लिश में इन्हें ग्रीक (Greece) कहा जाता है।
ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!जानिए यूनान के बारे में
यूनान एक अत्यंत प्राचीन यूरोपीय देश है। इस देश के निवासी यूनान को एल्लास कहकर पुकारते हैं। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। 2020 के आंकड़ों के अनुसार यूनान की जनसँख्या 47,209,277 है। इसका प्रशासनिक नाम हेलेनिक रिपब्लिक है।
यूनान के राजा थे सिकंदर
सिकंदर, जिन्हें हम “अलेक्ज़ेंडर द ग्रेट” के नाम से भी जानते हैं यूनान के मेसिडोनिया में पैदा हुए थे। वे बचपन से ही बहादुर थे और उनकी बहादुरी के किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं। केवल 32 साल की उम्र में ही सिकंदर सबसे बड़े साम्राज्य को स्थापित करने वाले नौजवान थे। मरने से पूर्व इन्होने ग्रीक के सदियों पुराने दुश्मन फारस को अपनी सेना के आगे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इन्होने फारस को हराकर मध्य एशिया तक यूनानी संस्कृति को फैला दिया था।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –