भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कोनसा है

भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कोनसा है ?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

सड़को का उपयोग हर व्यक्ति करता है सड़को के निर्माण का कार्य करवाना सरकार का काम होता है, किसी भी शहर में जाने के लिए हम सड़को का उपयोग करते आये हैं। किसी भी देश के विकास में सड़को का बहुत महत्त्व होता है, सड़को को सुविधा के लिए चार भागो में बाटा गया है राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, जिला सड़के, ग्रामीण सड़कें। राष्ट्रीय राजमार्गो का उपयोग एक राज्य से दूसरे राज्य में आने जाने के लिए किया जाता है। इन राजमार्गो पर ट्रक से लेकर बस, बाइक सभी तेज रफ्तार से चलते हैं इसीलिए यहाँ पैदल या फिर साइकिल से चलना खतरनाक भी हो सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडी कुछ बाते – जैसे भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कोनसा है? भारत के कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग है? इत्यादि।

राष्ट्रीय राजमार्ग किसे कहते हैं?

हम राष्ट्रीय राजमार्ग के द्वारा देश, शहरो, महानगरो को जोड़ते है। जिससे आने जाने, सामान ले जाने जैसी हर प्रकार की आपूर्ति हो सके। व्यापार, यात्राओं जैसी चीजों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जाता है जो की बहुत आवश्यक भी है। जितनी तेजी से विश्व आगे बढ़ रहा उतनी ही तेजी से भारत को भी विकास की तरफ आगे बढ़ते रहना चाहिए। किसी प्रकार के व्यापार को सफल बनाने के लिए उस व्यापार को पुरे देश में फैलाना बहुत जरुरी होता है जिसके लिए सड़को की जरूरत होती है या फिर व्यापार को [प्रारम्भ करने या बढ़ाने के लिए कच्चे माल जैसी चीजों की आपूर्ति भी राष्ट्रीय राजमार्गो से ही पूरी हो पाती है। व्यापार के अलावा भी अगर किसी दूसरे काम जैसे की यात्रा पर जाना हो किसी, दूर रह रहे परिचित से मिलना हो तो राष्ट्रीय राजमार्गो का उपयोग होता है इसलिए सरकार सड़को पर इतना खर्च करती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

भारत के कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग है ?

भारत में कुल 228 राष्ट्रीय राजमार्ग है। इन राष्ट्रीय राजमार्गो की कुल लम्बाई लगभग 70 हजार 548 किमी० है । भारत में इतने सारे मार्ग है पर राष्ट्रीय राजमार्गो का कुल प्रतिशत केवल 1.8 प्रतिशत है। भारत में बड़ी तेजी से राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण किया जा रहा है ताकि भारत और तेजी से विकसित हो सके। भारत एक विशाल देश है जिसमे कई राज्य है जिनका आपस में जुड़े रहना बहुत जरूरी है इसलिए सरकार बड़े बड़े राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण करती है साथ ही उनकी लम्बाई छोटी बड़ी किसी भी हो सकती है यह आवश्यकता पर निर्भर करता है।

भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कोनसा है ?

भारत का सबसे लम्बा राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (National Highway 44, NH 44) है। यह उत्तर में श्रीनगर से आरम्भ होकर दक्षिण में कन्याकुमारी में खत्म होता है। इसकी कुल लम्बाई 3,745 किलोमीटर है। यह कई महत्वपूर्ण शहरों से हो कर जाता है, जैसे श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, जलंधर, लुधियाना, अम्बाला, करनाल, दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, झांसी, नागपुर, हैदराबाद, बंगलुरु, धर्मपुरी, सेलम, करूर, मदुरई, तिरूनेलवेली और कन्याकुमारी। अधिकतर परीक्षाओ में भी पूछा जाता है की भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कोनसा है तो इसे जरूर याद रखे।

भारत के राजमार्गों में मील के पत्थर अलग अलग रंग के क्यों होते है?

भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कोनसा है ?

हम अधिकतर देखा है की सड़क पर जो मिल के पत्थर होते हैं उनका रंग अलग अलग होता है आप ने कभी सोचा नहीं की ऐसा क्यों पत्थरों के रंग को अलग अलग कलर से दर्शाने का क्या महत्व है तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि भारत के राजमार्गों में मील के पत्थर अलग अलग रंग के क्यों होते हैं?

मील के पत्थर पर पीले रंग की पट्टी

जो सड़क एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से जोड़ती है उन पर पर लगे मिल के पत्थरो का रंग पीला होता है यह रन्ह यह दर्शाता है की आप राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर है।

मील के पत्थर पर हरे रंग की पट्टी

हरे रंग के मिल के पत्थर उन सड़को पर लगाए जाते है जो राज्य राजमार्ग कहलाती है। इन सड़को के निर्माण से लेकर इनकी देखभाल की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है।

मील के पत्थर पर काले, नीले या सफेद रंग की पट्टी

जब किसी बड़े शहर या जिले में प्रवेश कर जाते है तब आपको काले, नीले या सफेद रंग की पट्टी वाले मिल स्टोन दिखेंगे। किसी भी जिले की इन सड़को की देखभाल का कार्य उस जिले के प्रशासन के हाथ में ही होता है।

मील के पत्थर पर नारंगी रंग की पट्टी

जिन सड़को का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है उन पर अलगे मिल के पत्थरो पर नारंगी रंग की पट्टी दिखाई पड़ती है। यह रंग ग्रामीण सड़को को दर्शाता है।

एक्सप्रेसवे क्या होता है ?

किसी भी देश के विकास के लिए वहां के राजमार्गों का सबसे अधिक योगदान होता है । एक्सप्रेस वे कम समय में और अधिक आराम के साथ कई शहरों को आपस में जोड़ने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सड़कें होती है। दुनिया में सबसे व्यवस्थित सड़क नेटवर्क के मामले में अमेरिका का पहला स्थान है। एक्सप्रेसवे में उच्चतम श्रेणी की सड़कें होती हैं। जिनका निर्माण खास कार्यो और तेज रफ्तार वाहनों के लिए होता है यह 6-8 लेन का कंट्रोल एक्सेस रोड नेटवर्क होता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment