केसरिया रंग क्या संदेश देता है?

भारत देश के झंडे में केसरिया रंग किसका प्रतीक है?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

हर देश का राष्ट्रिय झंडा होता है, उसी प्रकार भारत का भी एक राष्ट्रिय झंडा है जिसे तिरंगा कहते हैं, तिरंगे में तीन रंग की पट्टिया होती है जिसमे सबसे ऊपर केसरिया रंग मध्य में सफेद रंग तथा नीचे हरा रंग होता है। और मध्य में अशोक चक्र बना हुआ है, इस अशोक चक्र में 24 लाइनें हैं। इस ध्वज को 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रिय ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया था। तिरंगा हमारे देश का प्रतीक है इसीलिए हर समय इसका सम्मान किया जाता है तथा इसे फहराने के कुछ नियम भी है जैसे तिरंगे को फहराते समय इससे उपर किसी अन्य झंडे को नही रखा जा सकता है, इसे हमेशा सही तरीके से फोल्ड कर कर ही रखना होता है, जमीन पर नही रखा सकते हैं आदि।

तिरंगे झंडे में केसरिया रंग किसका प्रतीक है?

तिरंगे में मौजूद तीनो रंग किसी न किसी बात का प्रतीक है, जैसे केसरिया रंग वीरता और शौर्य को दर्शाता है तथा सफेद रंग पवित्रता, सादगी, त्याग भावना को दर्शाता है, एवं हरा रंग संसार की सम्पन्नता को दर्शाने का काम करता है। इस ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है, भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी “पिंगाली वेंकैया” ने किया था।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

FAQs

केसरिया रंग क्या संदेश देता है?

केसरिया रंग शक्ति और साहस का संदेश देता है।

ध्वज के 3 रंगों का क्या मतलब है?

केसरिया रंग शक्ति, सफेद रंग शांति और हरा रंग सम्पन्नता का प्रतीक है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment