महात्मा गांधी की पुस्तकों के नाम

महात्मा गांधी की पुस्तकों के नाम

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

हमारे देश को आजाद करने के लिए कई लोगो ने अपनी जान गवाई है तब जा कर हमे यह आज़ादी मिली है। हमारे देश को आज़ाद करना के लिए महात्मा गाँधी का योगदान भी अद्वितीय है। इनके विचार इतने उच्च थे कि इनके द्वारा लिखी गयी किताबे आज भी पढ़ी जाती है। माना जाता है कि गाँधी जी अहिंसावादी थे और उन्होंने अहिंसा के बल पर ही देश को आज़ादी दिलाई थी पर उनके यह विचार बहुत से महापुरुषों से मेल नही खाते थे जिस कारण उन्हें कई बार विरोध का सामना करना पड़ता था, पर वह कभी भी अहिंसा का रास्ते नही छोड़ते थे। गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात में हुआ था तथा नाथूराम गोडसे द्वारा इस महापुरुष की हत्या कर दी गयी थी, इनकी मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। आइये जानते है कि महात्मा गाँधी ने कौन कौन सी पुस्तके लिखी है? इस लेख में महात्मा गांधी की पुस्तकों के नाम दिए गये हैं।

महात्मा गांधी की पुस्तकों के नाम

हिंद स्वराज 

यह महात्मा गांधी द्वारा लिखी गयी सबसे प्रसिद्ध पुस्तक है, इसे महात्मा गांधी ने गुजरती भाषा में लिखा है, यह किताब सन 1909 में जारी की गयी थी, इस किताब में भारत की संस्कृति का वर्णन किया गया है साथ ही विदेशी सभ्यता की आलोचना भी की गयी है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

यहां खरीदें

ग्राम स्वराज

इस पुस्तक में महात्मा गांधी ने औद्योगीकरण को लेकर पुराने विचार प्रदर्शित किये हैं, इस पुस्तक में यंत्र के उपयोग के कारण लोगो की जा रही नौकरियों का वर्णन मिलता हैं। और साथ ही स्वदेशी उत्पादकों के बारे में, तथा देश में बढ़ते विदेशी कारोबार के विरुद्ध कई महत्वपूर्ण लेख इस पुस्तक में मिल जाएँगे।

यहां खरीदें

दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह

गाँधी जी उस समय दक्षिण अफ्रीका के भी महानायक थे क्योकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में चल रहे रंग भेद के खिलाफ आन्दोलन चलाया था। यह पुस्तक 1928 में आई थी जिसे महात्मा गांधी ने जेल में लिखी थी।

मेरे सपनों का भारत

इस किताब में महात्मा गांधी ने स्वतंत्र भारत के सपने के बारे में लिखा है, इसमें उन्होंने अपने भाषणों को भी सम्मिलित किया है, इस किताब में गाँधी जी ने जिस भारत की कल्पना की थी वो आज के उन्नतिशील भारत से मेल खाती है।

यहां खरीदें

महात्मा गांधी की अन्य पुस्तकों के नाम

  • रामनाम
  • गीता बोध
  • बापू की सीख
  • विद्यार्थियों काे संदेश
  • गांधी विचार दोहन
  • गांधी आश्रम
  • नैतिक धर्म
  • महात्मा गांधी का मन
  • गांधी के शब्द
  • मेरा धर्म
  • सत्य के प्रयोग
  • पंचायत राज
  • हिंदू धर्म का सार
  • सत्य भगवान है

FAQs

महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई पहली पुस्तक कौन सी थी?

महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई पहली पुस्तक हिंद स्वराज थी।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment