महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए

Maha Shivaratri 2024 : महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

No Comments

Photo of author

By Pooja Sharma

Maha Shivaratri 2024 : शिव भक्तो के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्व रखता है क्योकि इस दिन भगवान शंकर का पार्वती जी के साथ विवाह सम्पन्न हुआ था और इसीलिए इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है। अगर आपको नही पता है तो बता दें की हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मासिक शिवरात्रि आती है, इस दिन भी व्रत रखा जाता है। व्रत रखने से भगवान प्रसन्न होते हैं तथा आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। परन्तु व्रत रखने के कई नियम (Shivratri Fasting Rules) होते हैं, हिन्दू धर्म में व्रत रखने का अर्थ होता है उपवास यानिकी उपवास में अन्न का सेवन नही किया जाता है पर आप फलहार कर सकते हैं, अगर आप नही जानते हैं कि महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नही तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ियेगा।

Maha Shivaratri 2024 : महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए

  • आप इस व्रत में फलो का सेवन कर सकते हैं जैसे सेब, संतरा, पपीता, केला और खीरा साथ ही आपको एनर्जी भी मिल जाएगी।
  • कद्दू या सिंखाडे के आटे से बनने वाली रोटी या पूरी भी खा सकते हैं।
  • अगर आप चाहे तो फलो के जूस का भी सेवन कर सकते हैं, इससे आपका शरीर hydrate भी रहेंगे।
  • साबूदाने से बनी चीजे भी खा सकते हैं जैसे खिचड़ी, पापड़ आदि।
  • इस दिन नमक का सेवन नही करना चाहिए पर आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं।
  • दही में सेंधा नमक डाल कर खा सकते हैं।
  • आलू से बने प्रोडक्ट जैसे चिप्स, आलू फ्राय आदि खा सकते हैं ।

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नही खाना चाहिए

  • साधारण नमक का उपयोग नही कर सकते हैं केवल सेंधा नमक ही उपयोग करे।
  • अनाज का सेवन बिलकुल भी न करे जैसे आटा, मेदा आदि।
  • प्याज का सेवन नही कर सकते हैं।
  • मदिरा, मांस, अंडे आदि का सेवन भूल कर भी ना करे।

आशा करते हैं अब आप भी नियमों का अच्छे से पालन करते हुए अपना व्रत पूरा करेंगे। हमारे द्वारा बतायी गयी जानकारी महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं आपको समझ आयी होगी इसकी भी हम आशा करते हैं। साथ ही आप इसे अपने प्रियजनों, मित्रों के साथ भी शेयर करिये ताकि वे भी भूलकर भी कोई ऐसा कार्य न कर दे जिससे उनका व्रत टूट जाये।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

FAQs

महाशिवरात्रि कब है?

महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment