विकिपीडिया क्या है

विकिपीडिया के बारे में पूरी जानकारी! कैसे काम करता है विकिपीडिया?

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

क्या आप जानते हैं कि विकिपीडिया किसे कहते हैं? और उसका क्या उपयोग है? अगर आप विकिपीडिया के बारे में जानते हैं तो यह अच्छी बात है पर अगर आपको विकिपीडिया के बारें में ज्यादा जानकारी नही है तो आप इस लेख की सहायता ले सकते हैं। आज आप जानेंगे कि विकिपीडिया क्या है? और आपको विकिपीडिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारिया भी पढ़ने को मिलेंगी।

विकिपीडिया क्या है?

तो आइये जानते हैं विकिपीडिया के बारें में, विकिपीडिया एक प्रकार का ज्ञानकोश है, यहा आपको लगभग हर तरह की चीजो, मशहूर हस्तियों, जानवरों, पक्षियों, ज्ञान – विज्ञान के बारे में जानकारी मिल जाएगी। विकिपीडिया पर हर तरह की जानकारी उपलब्ध है जो आसानी से लोगो को पढ़ने को मिल जाती है, किसी भी सर्च इंजन पर कुछ भी सर्च करने के बाद results में सबसे ऊपर अधिकांश विकिपीडिया ही आता है क्योकि यह एक हाई अथॉरिटी वाली वेबसाइट है, जिस पर कोई भी आर्टिकल सम्पादित कर सकता है पर कुछ चुनिन्दा आर्टिकल ऐसे भी है जिन्हें आम लोग एडिट नही कर सकते हैं। यह एक फ्री encyclopedia की तरह है, Encyclopedia का अर्थ होता एक अनेक विषयों पर उपलब्ध ऐसी पुस्तक जिसमें सूचनाएँ वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित रूप से मोजूद होती हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

विकिपीडिया पूरी 262 भाषआों में उपलब्ध है, और अंग्रेजी भाषा में लगभग 46 लाख से अधिक आर्टिकल उपलब्ध है। और 559 आर्टिकल प्रतिदिन विकिपीडिया पर अपलोड किये जाते हैं। विकिपीडिया आपको यह अधिकार देता है कि अधिकांश आर्टिकल को सम्पादित कर सकते हैं पर किसी भी तरह की गलत जानकारी को साझा करने से रोकने की व्यवस्था भी विकिपीडिया पर उपलब्ध है।

पहले आपको किसी भी प्रकार की जानकारी को जुटाने के लिए अपने कई घंटे पुस्तकालय में बिताने होते हैं, जिसके बाद आप आवश्यक जानकारी को जुटा पाते थे पर समय के साथ इन्टरनेट ने सब सरल कर दिया है और आज विकिपीडिया जैसी वेबसाइट उपलब्ध है जो आपको लगभग हर प्रकार की जानकारी देती है।

कैसे काम करता है विकिपीडिया?

विकिपीडिया एक COMMUINITY की तरह ही काम करता है, हर रोज लाखो लोग विकिपीडिया का इस्तेमाल करते हैं, विकिपीडिया पर आपको आर्टिकल एडिट करने की स्वतंत्रता है जिस कारण कोई भी इंसान विकिपीडिया के अधिकतर आर्टिकल को एडिट कर सकते है। विकिपीडिया पर काफी समय से काम कर रहे लोग जो इस पर मोजूद आर्टिकल्स को एडिट कर सही करते हैं या नये आर्टिकल पोस्ट करते रहते हैं उन्हें विकिपीडिया administrator privileges प्रदान करता है। जिस कारण यह पेज को ब्लाक, डिलीट भी कर सकते हैं।

विकिपीडिया क्या है?
Wikipedia in Hindi

विकिपीडिया पर आर्टिकल कैसे एडिट करें?

कोई भी विजिटर पेज पर मोजूद जानकारी के गलत होने या कुछ त्रुटी होने पर उसे सुधार सकता हैं कुछ ख़ास आर्टिकल एडिट नही किया जा सकते हैं।

आपको उस पेज को ओपन करना होता है फिर “Edit this Page” पर क्लिक करना है जिसके बाद आप्प उस पेज को एडिट कर सकते हैं और फिर जानकारी को सही कर, या उसमे जरुरी बदलाव कर Submit कर ने से आर्टिकल आसानी से एडिट किया जा सकता हैं।

विकिपीडिया के संस्थापक का नाम

दुनिया का सबसे ज्यादा उपयोगी ऑनलाइन ज्ञानकोश विकिपीडिया का मालिक एक संस्थान है जिसका नाम विकिमीडिया संस्थान है, जिस संस्थान के संस्थापक जिमी वेल्स है इसकी शुरुवात जून 20, 2003 को की गयी थी। यह संस्थान विकिपीडिया के अलावा और भी दूसरी सुविधाए प्रदान करती है। विकिपीडिया का निर्माण जिमी वेल्स, लैरी सैंगर ने किया था जिसे जनवरी 15, 2001 को शुरू कर दिया गया था।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment