गंगासागर कहां पर है?

गंगासागर कहां पर है?

No Comments

Photo of author

By Pooja Sharma

भारत में कई तीर्थ स्थल है उन्ही मेसे एक है गंगा सागर जो हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखता है। क्या आप जानते हैं कि गंगासागर कहां पर है अगर नही तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े।

गंगासागर कहां पर है?

गंगासागर एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ है जो कोलकाता से १५० कि॰मी॰ दूर दक्षिण में एक द्वीप के रूप में है, इस क्षेत्र पर पश्चिम बंगाल सरकार का ही नियंत्रण ही है। साथ ही यहाँ ४३ गांव भी है और यहा की जनसंख्या १,६०,००० से अधिक है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

हिन्दू धर्म में पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करना आदि काल से ही पवित्र माना जाता है, पर अगर आप मकर संक्रांति के दिन गंगा सागर में स्नान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है और इस दिन दान करना भी शुभ माना गया है।

आपने सुना ही होगा कि ‘सारे तीरथ बार-बार गंगा सागर एक बार.’ पर क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है, ऐसा इसलिए कहा जाता है कि जो पुण्य आपको सारे तीर्थ करने के बाद मिलता है वह आपको एक बार में गंगा सागर जा कर वहा स्नान तथा दान करने से मिल जाता है। इसे गंगा सागर इस लिए कहा जाता है क्योकि यहाँ गंगा और सागर का मिलन होता है। इसके अलावा यहाँ विष्णु के अवतार कपिल मुनि का मंदिर है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment