मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए

मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए?

No Comments

Photo of author

By Mridul Navgotri

“जल ही जीवन है।” यह बात तो आप जानते ही होंगे कि पानी बिना जीवन सम्भव ही नहीं है। हमें जीवित तथा स्वस्थ रहने के लिए पानी की जरूरत होती है। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो हमे प्यास लगती है। आपको ये जान कर हैरानी होगी कि एक वयस्क पुरुष के शरीर में उसके शरीर के कुल भार का 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री के शरीर में उसके शरीर के कुल भार का 52 प्रतिशत तक पानी होता है। पानी हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, यह पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलने में मदद करता है, तथा कब्ज की समस्या को समाप्त करता है, वजन नियंत्रित करने में मदद करता है, खून में ऑक्सीजन सर्कुलेशन को सुधारता है आदि। शरीर में पानी की कमी के कई लक्षण देखे जाते हैं। जैसे डिहाइड्रेशन होने पर भ्रम होना, डिहाइड्रेशन के कारण साँस की दुर्गन्ध होना, जल्दी थक जाना, कम मूत्र आना, हृदय गति बढ़ जाना आदि। आगे इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए ?

मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए

पुरुषों के लिए 1 दिन में लगभग 3.7 लीटर तथा महिलाओं के लिए 1 दिन में लगभग 2.7 लीटर पानी पीना आवश्यकता होती है। यदि आप इतना पानी रोजाना न पिएं तो डिहाइड्रेशन और कई प्रकार की गंभीर समस्याएं भविष्य में हो सकती हैं।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

FAQs

ट्रैवलिंग के बाद सर दर्द क्यों होता है?

आपने देखा होगा कि कई बार जब आप कहीं घूमकर आते हैं तो आपका सरदर्द हो सकता है। इसकी वजह डिहाइड्रेशन ही है। जब आप घूम रहे होते हैं तो आपका शरीर उस वातावरण के हिसाब से काम तो कर लेता है और उस समय आपको कुछ दिक्क्त महसूस नहीं होती। लेकिन बाद में घर आकर आपका सर दर्द करने लगता है। इसलिए आप जहां कहीं भी जाएं, पानी पीते रहिये।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment