कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है क्यों

प्रश्न – कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है क्यों?

No Comments

Photo of author

By Sachin Dangi

कृषि को परिभाषित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। जैसा कि हम सभी जानते हैं खेती को कृषि कहा जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि भारत में कृषि को अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी क्यों कहते हैं?

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है क्यों?

कृषि अधिकांश भारतीय लोगों की आय का साधन है। इसीलिए इसे “भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी” कहा जाता है। भारत की आधी से ज्यादा जनसंख्या प्रत्यक्ष रूप से कृषि के माध्यम से ही पैसा कमाती है। आंकड़ों के मुताबिक 60 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर आधारित है। इसीलिए भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। यहाँ की बड़ी आबादी अपना घर चलाने के लिए खेती पर आश्रित है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

खेती केवल खाद्य पदार्थों के उत्पादन तक ही सीमित नहीं है। खेती के लिए आवश्यक उपकरण तथा खाद, बीज आदि का व्यापार भी कृषि से सम्बन्धित है। भारत में किसानो को बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। परन्तु उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए सरकारें सदा ही उदासीन रही हैं! बहुत सी योजनाओं के प्रारम्भ करने के बाद भी किसान आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं।

किसानो को आर्थिक रूप से सहायता की जरूरत है। परन्तु वे सरकारों के उठाए कदमों से ज्यादा लाभ नहीं हो रहा है। कर्ज में दबा किसान आत्महत्या और मानसिक विकारों जैसी समस्याओं से आज भी जूझ रहा है। इतनी ज्यादा जनसंख्या वाला देश यदि इसी तरह अपने किसान भाइयों को खोता रहा तो भविष्य में खाद्य पदार्थो की समस्या आ जाएगी।

लोग गावों से पलायन कर नौकरी की तलाश में शहरों की तरफ आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण खेती करते समय आ रही समस्याओ का निराकरण ना हो पाना है। परन्तु फिर भी आज की तारिख में किसान अत्यधिक अच्छे से खेती कर रहे हैं और देश के लोगो का पेट भर रहे हैं।

उचित तकनीक से कृषि बन सकती है लाभप्रद

यदि उचित रणनीति अपनायी जाए और नवीन उपकरणों, तकनीकों का उपयोग किया जाए तो खेती को भी एक लाभप्रद व्यवसाय बनाया जा सकता है। आज कई लोग ऐसे हैं जो आर्गेनिक फसलों में निवेश कर रहे हैं क्यूंकि आज का नौजवान जागरूक है और वह चाहता है कि उसका भोजन केमिकल्स से रहित हो। इसके अलावा भी कई ऐसी फसलें हैं जो फायदे का सौदा साबित होती हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment