दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

दुनिया के 10 सबसे विषैले और ख़तरनाक सांप- 10 Poisonous Snakes

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

दुनिया में कई तरह के सांप पाएं जाते हैं कुछ जहरीले होते हैं तथा कुछ नहीं, सांप के काटने से होने वाली मौतों का आकड़ा काफी ज्यादा है, लगभग 1,40,000 लोगों की मौत हर साल सांप के काटने से हो जाती है। यदि व्यक्ति को सही समय पर इलाज मिल जाए तो मौत से बचा जा सकता है। भारत में सांप के काटने के बाद कुछ लोग जादू टोटके का इस्तेमाल करते हैं जिस कारण भी व्यक्ति की मौत हो जाती है कभी भी इन चीजो पर विश्वास नहीं करना चाहिए हमेशा डॉक्टर्स की ही सलाह लेना सही होता है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप कौनसे हैं यदि नहीं तो इस Article में इनकी सुची दी गयी है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

ब्लैक माम्बा (Black Mamba)

सहारा अफ्रीका में पाया जाने वाला ब्लैक मांबा अत्यधिक जहरीला सांप है, इनकी लम्बाई 3 मीटर तक हो सकती है, इनका मुंह अंदर से गहरा काला होता है और यह खतरा महसूस होने पर अपना मुंह खोल का डराने की कोशिश करते हैं। इसके जहर की एक बूंद 2 व्यक्ति की जान ले सकती है और यह काफी तेजी से दोड़ सकता है, इसकी स्पीड (19 किमी/घंटा) तक हो सकती है।

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

जहरीले सांपो के नाम
ब्लैक माम्बा (Black Mamba)

फर-डे-लांस (Fer-De-Lance)

फर-डे-लांस साउथ अमेरिका में पायें जाने वाले सांप है, इनका साइंटिफिक नाम बोथ्रोप्स एस्पर (Bothrops Asper) है, इसके काटने के बाद शरीर के ऊतक नष्ट होने लगते हैं और जिस जगह काटा गया है वह जगह भी काफी प्रभावित हो जाती है।

विषैले सांपो के नाम
फर-डे-लांस (Fer-De-Lance)

टाइगर स्नेक (Tiger Snake)

यह सांप ऑस्ट्रेलिया देश में मौजूद है, यह अत्यधिक जहरीले होते हैं इनके काटने से मात्र आधें घंटे में व्यक्ति की मौत हो सकती है। यह कमतर ही हमला करते हैं क्योकि इन्हें काफी डर लगता है, यह ज्यादातर पहाडो और रेगिस्तान में रहते हैं। इसके द्वारा काटे जाने के आंकड़े काफी कम है पर यह काफी जहरीला सांप माना गया है।

टाइगर स्नेक की फोटो
टाइगर स्नेक (Tiger Snake)

बूमस्लैंग (Boomslang Snake)

बूमस्लैंग को ग्रीन ट्री स्नेक भी कहा जाता है, इस सांप का जहर इतना खतरनाक है कि यह मनुष्य के सभी आंतरिक अंगो में खून का स्त्राव करवा देता है जिस कारण व्यक्ति की मौत हो जाती है। यह सांप ख़ास कर ज़िम्बाब्वे, स्वाज़ीलैंड, अफ़्रीकी में पाया जाता है। यह काले, हरे और नीले रंग के हो सकते हैं, इसका जहर खून में मिल जाता है तथा कोशिकाओं को खत्म कर देता है।

खतरनाक सांपो के नाम
बूमस्लैंग (Boomslang Snake)

रैटलस्नेक (Rattle Snake)

इसकी पहचान काफी आसान है क्योकि इसकी पूंछ पर एक झुनझूने के समान आकृति होती जिसको हिलाने से आवाज़ उत्पन्न होती है, यह सांप नार्थ अमेरिका में पाए जाते हैं, इनका जहर काफी खतरनाक होता है जो कुछ ही मिनटों में व्यक्ति की जान के सकता है। इस सांप की कई उपप्रजातियाँ पायी जाती है, यह छोटे जीव जैसे चुंहे, पक्षी को शिकार बनाते हैं।

10 सबसे खतरनाक जहरीले सांप
रैटलस्नेक (Rattle Snake)

डेथ एडर (Death Adder)

चपटे सिर वाला यह सांप भूरे रंग का होता है, इसकी लम्बाई एक मीटर तक हो सकती है, यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और इसे गर्म स्थानों पर रहना पसंद होता है इसी लिए यह रेगिस्तान पर ज्यादा पाएं जाते हैं, इसके काटने के बाद बॉडी में पैरालिसिस हो जाता है तथा जल्दी उपचार न मिलने पर मौत हो जाती है।

सबसे घातक सांपों की सूची
डेथ एडर (Death Adder)

बैंडेड करैत (Banded Krait)

इस सांप की गति काफी कम होती है और इसे अँधेरे में रहना काफी पसंद होता है, इसका जहर इतना खतरनाक है कि इसके काटने से डायफ्राम काम करना बंद कर देते है। और व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, वैसे यह आक्रामक नहीं है पर जान की रक्षा के लिए काट भी सकता है।

जहरीले सांप के नाम
बैंडेड करैत (Banded Krait)

इनलैंड टाइपैन (Inland taipan)

दुनिया के सबसे ज्यादा जहरीले सांपो की बात की जाएँ और इनलैंड टाइपैन का नाम न आये ऐसा तो हो नहीं सकता है, यह सांप दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, इस सांप के एक बार के हमले में जो जहर निकलता है उससे 100 लोगों की जान जा सकती है। यह दिखने में काफी खतरनाक होता है पर इसका जहर आसानी से जान ले सकता है।

दुनिया के 5 सबसे जहरीले सांप
इनलैंड टाइपैन (Inland taipan)

रसेल वाइपर (Russell’s Viper)

रसेल वाइपर भारत में भी पाया जाता है, भारत के अलावा यह श्री लंका में भी पाया जाता है और वहां भी इसके जहर से आये दिन मौते होती रहती है। इसके काटने के बाद शरीर के अंग एक के बाद एक काम करना बंद कर देते हैं। भारत में इस सांप की वजह से होने वाली मौतों का आकड़ा सबसे ज्यादा है।

दुनिया में कितने सांप जहरीले हैं
रसेल वाइपर (Russell’s Viper)

इचिस कैरिनैटस (Echis carinatus)

मध्य एशिया में पाया जाने वाला यह सांप काफी जहरीला है इसकी कई उप प्रजातियाँ पाई जाती है तथा यह कई अ;ग-अलग रंगो में पायी जाती है जैसे लाल, हल्का भूरा आदि। इस सांप का पेट सफेद रंग का होता है तथा यह भी काफी जहरीला सांप है जिसके काटने से कुछ ही घंटो में मौत हो जाती है, छिपकलियों, मेंढकों, बिच्छू को खा कर यह अपना जीवन व्यतीत करता है।

10 Poisonous Snakes In Hindi
इचिस कैरिनैटस (Echis carinatus)

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment