10 कहावतों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए

10 कहावतों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए

No Comments

Photo of author

By Nitesh Harode

यह प्रश्न अधिकतर परीक्षा में पूछा जाने वाला प्रश्न है, जो इस प्रकार है कि 10 कहावतों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए , आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं, हम आपके लिए ऐसे दस महत्वपूर्ण मुहावरे ले कर आये हैं जो आपको जरुर पता होना चाहिए साथ ही उनके वाक्य में प्रयोग भी आपको ज्ञात होना चाहिए।

10 कहावतों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए

ज्ञानग्रंथ का WhatsApp Channel ज्वाइन करिये!

1. आम के आम गुठलियों के दाम

अर्थ – एक बार व्यय करने पर दो बार लाभ पाना या दोहरा लाभ प्राप्त होना ।

वाक्य में प्रयोग – नीरज ने परीक्षा पासकी और अपनी किताबे कम दाम पर गीता को बेच दी यह तो वाही बात हो गई आम के आम गुठलियों के दाम ।

2. अंधों में काना राजा

अर्थ –  मूर्खों के बीच कम पढ़ा लिखा व्यक्ति सम्मान पा लेता है।

वाक्य में प्रयोग – गाव मे नेताजी आए तो ऋतिक ने उनके साथ टुटी पुटी अंग्रेजी क्या बोल ली वह तो अंधो मे काना राजा बन गया ।

3. ऊंची दुकान फीके पकवान

अर्थ –  दिखावा ज़्यादा लेकिन गुण कम होना। 

वाक्य में प्रयोग – विशाल की दुकान से कभी कुछ मत खरीदना वहा ऊंची दुकान फीके पकवान मिलते है।

4. खाक छानना

अर्थ -दर दर भटकना, मारा-मारा फिरना, किसी चीज की तलाश में व्यस्त रहना आदि।

वाक्य में प्रयोग – राजा को बीए पास किये हुए पांच साल हो गए लेकिन अभी भी वो नौकरी की तलाश में खाक छान रहा है।

5. एक अनार सौ बीमार

अर्थ -किसी एक चीज को पाने या उसकी मांग करने वाले लोगो संख्या की बहुत ज्यादा हो।

वाक्य में प्रयोग – एक सरकारी पद के लिए 500 लोगो ने आवेदन किया है यह तो वही बात हो गई एक अनार सौ बीमार।

6. हाथ मलना

अर्थ – समय निकल जाने के बाद पछताना।

वाक्य में प्रयोग – समय पर काम कर लिया करो वरना हाथ मलते रह जाओगे।

7. नाक का बाल होना 

अर्थ – अधिक प्रिय होना, गहरा मित्र होना, अत्यधिक लगाव होना, महत्वपूर्ण होना।

वाक्य में प्रयोग – सुमन अपने पिताजी की नाक का बाल है।

8. घर का भेदी लंका ढाए

अर्थ – किसी अपने के द्वारा की धोका मिलना।

वाक्य में प्रयोग – पुलिस चार मेसे एक चोर को पकड़ने में ही सफल रही परन्तु उस एक चोर ने बाकि तीनो के बारे में जानकारी देदी यह तो घर का भेदी लंका ढाए वाली बात है।

9. गुदड़ी का लाल

अर्थ – गरीब घर में गुणवान का पैदा होना 

वाक्य में प्रयोग – राष्ट्रपति कलाम गुदड़ी के लाल हैं।

10. मिट्टी में मिलना

अर्थ – नष्ट होना

वाक्य में प्रयोग – केदारनाथ में बाढ़ आने पर सब कुछ मिट्टी में मिल गया।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –


0Shares

Leave a Comment